हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Samsung Galaxy Z Flip 5 की प्री-बुकिंग पर मिलेगा तगड़ा फायदा! जानें कीमत और ऑफर्स

विज्ञापन

Samsung Galaxy Z Flip 5 Pre-Book Now: हाल ही में सैमसंग ने अपना लेटेस्ट फोल्डेबल फोन लॉन्च किया है।  सैमसंग ने गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 और गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 को भारत में कुछ दिन पहले लॉन्च किया है। दोनों फोल्डेबल फोन के बैक कवर पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 है। इसके अलावा दोनों आईपीएक्स8 सपोर्ट, फ्लेक्स विंडो लैस और एयरक्राफ्ट ग्रेड आर्मर एल्युमीनियम फ्रेम से लेस हैं।

बात करें गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 की तो इसकी प्री-बुकिंग भारत में शुरु हो गई है। 27 जुलाई 2023 से सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 को सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। आइए सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में जानते हैं।

Samsung Galaxy Z Flip 5 Pre-Book Offers & Availability

सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 की प्री-बुकिंग Samsung.com और फ्लिपकार्ट के माध्यम से कर सकते हैं। यहां पर प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 20 हजार रुपये का लाभ मिलेगा। इसके लिए 12 हजार रुपये का अपग्रेड + 8 हजार रुपये का बैंक कैशबैक शामिल है। आप फोन को 9 महीने तक के नो कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के तहत खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

Samsung Galaxy Z Flip 5 Price 

सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 दो वैरिएंट में उपलब्ध है। इसके 8GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत 99,999 रुपये है। जबकि, इसके 8GB रैम + 512GB स्टोरेज की कीमत 1,09,999 रुपये है। इसके पुदीना, क्रीम, ग्रेफाइट और लैवेंडर कलर ऑप्शन्स हैं।

Samsung Galaxy Z Flip 5 Specifications

सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 में 6.7 इंच का डिस्प्ले है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर है, जिसे 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इस फोन में 3700 एमएएच की बैटरी है। फोन में 12MP + 12MP के साथ डुअल कैमरा सपोर्ट मिलता है। फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10MP का कैमरा है।

विज्ञापन

अन्य फीचर्स की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 5 पर वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी/एक्स, एनएफसी, ब्लूटूथ v5.30, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी, 3 जी और 4 जी (बैंड 40 के लिए सपोर्ट के साथ) कनेक्टिविटी ऑप्शन्स शामिल हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola