Samsung Galaxy Z Flip 5 5G: सैमसंग ने अपने सबसे लोकप्रिय फोल्डेबल फोन Galaxy Z Flip 5 5G से पर्दा उठा दिया है। हैंडसेट को पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy Z Flip 4 5G के सक्सेसर के तौर पर पेश किया गया है। नीचे इसके स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत सहित सभी जानकारी दी गई है।
Samsung Galaxy Z Flip 5 5G: कीमत और उपलब्धता
सैमसंग ने Galaxy Z Flip 5 5G को 999 डॉलर की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। हैंडसेट मिंट, ग्रेफाइट, क्रीम, ग्रे, ब्लू, ग्रीन, येलो और लैवेंडर जैसे कलर ऑप्शन में आता है। कंपनी के मुताबिक फोन 11 अगस्त से चुनिंदा देशों में उपलब्ध होगा।
Samsung Galaxy Z Flip 5 5G: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 3.5-इंच सुपर AMOLED कवर डिस्प्ले है। हैंडसेट में 2640 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन और 22:9 डिस्प्ले के साथ 6.7-इंच FHD+ डायनामिक AMOLED 2X इनफिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट पैनल है और एडेप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फ्रंट और फोल्डेबल डिस्प्ले दोनों कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन के साथ आता है।
यह भी पढ़ेंः 108 MP कैमरा वाले Realme C53 की भारत में बिक्री शुरू, कीमत मात्र 9999 रुपये
हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट द्वारा संचालित है जिसे 8GB LPDDR5 रैम और 512GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें कैपेसिटिव फिंगरप्रिंट सेंसर है। हैंडसेट एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित वन यूआई 5.1 पर काम करता है।
कैमरा और बैटरी
कैमरे की बात करें तो, सैमसंग के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 12MP + 12MP का डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। सेल्फी के लिए इस फोन में 10MP का फ्रंट कैमरा है। जहां तक बैटरी की बात है तो कंपनी ने इस फोन को सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 5 में 3700mAh की बैटरी दी है, जो सुपर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि यह 30 मिनट से कम समय में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
5 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
7 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
9 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
12 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
13 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines