Samsung Galaxy Z Flip 4: सैमसंग ने पिछले साल अपने गैलेक्सी Z Flip 4 फोल्डेबल स्मार्टफोन को पेश किया था। अब, कंपनी ने इस फोन को बेहद ही सस्ते दाम पर खरीदने का मौका दे रही है। दरअसल, सैमसंग के ऑफिशियल वेबसाइट पर गैलेक्सी जेड Flip 4 की एमआरपी 89,999 रुपये है, लेकिन अभी इसे आप आधे दाम में अपना अपना बना सकते हैं।
Samsung Galaxy Z Flip 4 को सस्ते में खरीदने का मौका
सैमसंग की वेबसाइट पर गैलेक्सी जेड फ्लिप 4 के 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये है, लेकिन कंपनी इस फोन पर अभी 41,390 रुपये तक की एक्सचेंज बोनस दे रही है। इसके साथ ही इस फोन पर 7 हजार रुपये तक का बैंक ऑफर भी उपलब्ध है। यानी ग्राहक बैंक और एक्सचेंज बोनस का पूरा लाभ लेकर सैमसंग जेड गैलेक्सी फ्लिप 4 को मात्र 41,600 रुपये (89,999 – 41,390- 7000) में खरीद सकते हैं।
इतना ही नहीं, सैमसंग इस फोन के खरीदने वाले ग्राहकों को Galaxy Watch 4 को महज 3 हजार रुपये में दे रहा है, जिसकी असली कीमत 31,999 रुपये है।
नोटः ग्राहकों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज बोनस पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करती है। इसके साथ ही हम सलाह देते हैं फोन खरीदने से पहले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑफर की पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।
यह भी पढ़ेंः नए लीक में iPhone 15 सीरीज की लॉन्च डेट, कीमत और स्पेसिफिकेशन का खुलासा
Samsung Galaxy Z Flip 4 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
बात करें सैमसंग के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें आपको 6.7 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले देखने को मिल जाएगा, जिसका पिक्सल रिजॉल्यूशन 2460×1080, और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस फोन के सेकेंडरी डिस्प्ले की साइज 1.9 इंच है, जो एक सुपर AMOLED डिस्प्ले और यह 260×512 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ आता है।
यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जिसे 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3700mAh की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है, जिसे लेकर कंपनी दावा करती है यह एक बार चार्ज होने के बाद 34 घंटे तक का 4G टाक टाइम देती है।
यह भी पढ़ेंः भारत में आने वाले हैं Honor के दो जबरदस्त स्मार्टफोन, जानिए कितनी होगी कीमत
कैमरा
किसी फोन के लिए आज के जमाने में बेहतर कैमरा बेहद ही जरूरी हो गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए सैमसंग ने अपने गैलेक्सी जेड फ्लिप 4 स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा (12MP + 12MP) और सेल्फी के लिए 10 MP का फ्रंट कैमरा दे रहा है।
कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर सैमसंग के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac/ax 2.4G+5GHz, ब्लूटूथ 5.2, यूएसबी 2.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप C जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
20 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
21 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
23 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines