टेक कंपनी Samsung ने नई स्मार्टवॉच सीरिज Galaxy Watch 6 Series मार्केट में उतार दी है। इन स्मार्टवॉच को Galaxy Unpacked इवेंट में गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 और गैलेक्सी डैब एस9 सीरिज के साथ ही लॉन्च किया गया है। ये स्मार्टवॉच मॉडल्स तीन कलर ऑप्शन गोल्ड, ग्रेफाइट और सिल्वर कलर में उपलब्ध होंगी।
कंपनी ने बताया है कि इन स्मार्टवॉचेज के लिए प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है और 11 अगस्त से ओपन सेल भी स्टार्ट हो जाएगी। कंपनी ने नई डिवाईसेज की पूरी डिटेल्स जारी करते हुए इनकी कीमत की भी घोषणा की है।
यह भी पढ़ें: धूम मचाने आया Samsung का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन, कीमत और फीचर्स जीत लेंगे आपका दिल
नई Galaxy Watch 6 Series में मिलेंगे ये फीचर्स
कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नई वॉच का स्टैंडर्ड मॉडल 40 एमएम और 44 एमएम की दो साईज में उपलब्ध होगा। क्लासिक वर्जन 43 एमएम और 47 एमएम के साईज में खरीदा जा सकेगा। इसके कई नए एडवांस्ड फीचर्स भी जोड़े गए हैं। जैसे यूजर अब अपने स्लीप पैटर्न की रिपोर्ट को ट्रैक कर सकेंगे।
नई स्मार्टवॉच में यूजर को उसकी हैबिट्स और शेड्यूल के आधार पर बेस्ट स्लीप पैटर्न के लिए दिशा-निर्देश मिलेंगे। यह यूजर की एक्टिविटी और वर्कआउट के आधार पर पर्सनेलाइज्ड हार्ट एक्टिविटी की जानकारी भी देगा। इसमें फोटो लेने तथा वीडियो बनाने का भी फीचर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Android स्मार्टफोन्स के लिए लॉन्च हुआ ChatGPT का ऑफिशियल ऐप, ऐसे करें डाउनलोड
क्या होगी नई Galaxy Watch 6 Series की कीमत
इन वॉचेज को अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इनकी कीमत भी अनाउंस कर दी है। यदि भारत में इनकी कीमत की बात की जाए तो Galaxy Watch 6 के 40एमएम साइज और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाले मॉडल की कीमत 19,999 रुपए रखी ई है। इसी तरह 40एमएम और LTE कनेक्टिविटी वाले Galaxy Watch 6 वर्जन की मार्केट प्राइस 33,999 रुपए होगी।
इसी प्रकार 44एमएम साइज और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाले Galaxy Watch 6 वर्जन को यूजर 32,999 रुपए में खरीद सकेंगे। 44 एमएम साइज वाला गैलेक्सी वॉच 6 का LTE वेरिएंट 36,999 रुपए में उपलब्ध होगा। 47 एमएम वाले साइज में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाले मॉडल की कीमत 39,999 रुपए तथा LTE वेरिएंट की कीमत 43,999 रुपए होगी।
संबंधित खबरें
यूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
50 mins agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
2 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
18 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
20 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
22 hrs agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
23 hrs agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines