Samsung Galaxy S26 Ultra 5G: स्मार्टफोन की दुनिया में हर साल नई तकनीक और डिजाइन का ट्रेंड देखने को मिलता है। जैसे-जैसे एप्पल आईफोन 17 लॉन्च की तैयारी कर रहा है, वैसे ही सैमसंग की भी अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra 5G पर काम कर रहा है। लॉन्च में अभी समय है, लेकिन लीक और रिपोर्ट्स ने पहले ही इसके डिजाइन को लेकर चर्चा तेज कर दी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple अपने iPhone 17 Pro को एक बड़े कैमरा आइलैंड के साथ लॉन्च कर सकता है। कहा जा रहा है कि सैमसंग भी अपने Galaxy S26 Ultra में इसी तरह का कैमरा मॉड्यूल इस्तेमाल कर सकता है। यानी इस बार कैमरा लुक और भी बड़ा और प्रीमियम होगा, जिससे फोन की पहचान और दमदार दिखेगी।
कैमरा मॉड्यूल में बड़ा चैंज
गैलेक्सी S22 Ultra से अब तक सैमसंग अपने अल्ट्रा मॉडल्स में अलग-अलग कैमरा लेंस डिजाइन करता रहा है। लेकिन लीक रिपोर्ट्स बता रही हैं कि S26 Ultra में कंपनी फिर से कैमरा आइलैंड डिजाइन ला सकती है। इसका मतलब है कि सभी लेंस एक ही मॉड्यूल में नजर आएंगे, जिससे कैमरा और भी पावरफुल और प्रोफेशनल लगेगा।
ये भी पढ़ें- Samsung Galaxy Z Fold7 पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट, 12,000 तक की बचत का मौका
हल्का और पतला डिजाइन
खबरें ये भी बता रही हैं कि Galaxy S26 Ultra 5G मौजूदा S25 Ultra से ज्यादा पतला और हल्का होगा। इसके अलावा, फोन के किनारों को और गोल किया जाएगा ताकि हाथ में पकड़ने पर यह ज्यादा आरामदायक महसूस हो। यानी डिजाइन के मामले में भी यूजर्स को एक फ्रेश और बेहतर एक्सपीरियंस मिलने वाला है।
सिर्फ Apple ही नहीं, चीनी ब्रांड्स भी आगे
यह ट्रेंड केवल Apple तक सीमित नहीं है। वीवो और श्याओमी जैसे चीनी स्मार्टफोन ब्रांड्स भी अपने फ्लैगशिप फोन में बड़े कैमरा आइलैंड डिजाइन दिखा चुके हैं। ऐसे में सैमसंग को सिर्फ Apple की कॉपी कहना सही नहीं होगा, बल्कि यह स्मार्टफोन इंडस्ट्री का एक नया फैशन बन चुका है।
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
14 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
16 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
18 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
21 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines