Samsung Galaxy S26 Series Launched: आखिरकार इंतजार खत्म हो गया. Samsung ने अपनी नई फ्लैगशिप Galaxy S26 सीरीज को ग्लोबल मार्केट के साथ भारत में भी लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने तीन मॉडल पेश किए हैं Galaxy S26, Galaxy S26+ और सबसे प्रीमियम Galaxy S26 Ultra. डिजाइन भले ही पिछले Galaxy S25 सीरीज जैसा लगे, लेकिन इस बार असली बदलाव अंदर किए गए हैं. फोकस है बेहतर परफॉर्मेंस, काम के AI फीचर्स और यूजर एक्सपीरियंस को और स्मूद बनाने पर. जहां दूसरी कंपनियां 7,000mAh से ज्यादा बैटरी दे रही हैं, वहीं Galaxy S26 सीरीज में बैटरी 5,000mAh तक ही रखी गई है. चार्जिंग स्पीड भी लिमिटेड लेकिन बेलेंस्ड है Ultra मॉडल में 60W तक.
नए और अपग्रेडेड AI फीचर्स
Galaxy S26 सीरीज में कई नए AI फीचर्स जोड़े गए हैं. सबसे खास है Now Nudge, जो आपकी गतिविधियों के हिसाब से सुझाव देता है. जैसे कोई दोस्त ट्रिप की फोटो मांगे तो फोन खुद हाल की तस्वीरें दिखा सकता है. Now Brief अब पहले से ज्यादा पर्सनल हो गया है और आपकी रुटीन के हिसाब से रिमाइंडर और अपडेट देता है. Circle to Search में अब मल्टी-ऑब्जेक्ट रिकग्निशन है, यानी एक ही तस्वीर में कई चीजों को एक साथ सर्च किया जा सकता है.
---विज्ञापन---
इसके अलावा AI आधारित Call Screening अनजान कॉलर की पहचान करके उनके कॉल का मकसद बताता है. Privacy Alerts फीचर तुरंत अलर्ट देता है अगर कोई ऐप जरूरत से ज्यादा डेटा एक्सेस करने की कोशिश करे. Gallery ऐप में नया Private Album फीचर भी दिया गया है, जिससे फोटो और वीडियो आसानी से छिपाए जा सकते हैं. Bixby को भी ज्यादा स्मार्ट और बातचीत के लायक बनाया गया है, जिससे Galaxy डिवाइस के साथ इंटरैक्शन और बेहतर हो गया है.
---विज्ञापन---
Galaxy S26 Ultra- प्राइवेसी और पावर का कॉम्बिनेशन
Samsung Galaxy S26 Ultra इस सीरीज का सबसे पावरफुल मॉडल है. इसमें बिल्ट-इन Privacy Display दिया गया है, जो साइड एंगल से देखने पर स्क्रीन को धुंधला कर देता है, लेकिन सामने से सब कुछ साफ दिखता है. यह कोई अलग से लगाने वाली फिल्म नहीं, बल्कि डिस्प्ले में ही इंटीग्रेटेड फीचर है.
इसमें 6.9 इंच की QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है, जो 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आती है. फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर से लैस है, जो CPU में 19%, NPU में 39% और GPU में 24% तक बेहतर परफॉर्मेंस देने का दावा करता है. नया वेपर चैंबर बेहतर कूलिंग देता है, जिससे गेमिंग और वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान फोन ज्यादा गर्म नहीं होता.
कैमरा और वीडियो में बड़ा फोकस
- Galaxy S26 Ultra में 200MP का मेन कैमरा है, जो 2x ऑप्टिकल क्वालिटी जूम देता है. इसके साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड, 50MP टेलीफोटो (5x ऑप्टिकल जूम) और 10MP टेलीफोटो (3x ऑप्टिकल जूम) कैमरा मिलता है. फ्रंट में 12MP कैमरा है.
- Enhanced Nightography Video और अपग्रेडेड Super Steady मोड की मदद से कम रोशनी और तेज मूवमेंट में भी बेहतर और स्थिर वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं.
बैटरी, चार्जिंग और कनेक्टिविटी
- Ultra में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 60W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि 30 मिनट में 75% तक चार्ज हो सकता है. इसके अलावा वायरलेस चार्जिंग और Wireless PowerShare भी मिलता है.
- फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, Wi-Fi Direct और Bluetooth 6.0 जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स हैं. साथ ही IP68 रेटिंग के साथ यह पानी और धूल से सुरक्षित है.
Galaxy S26 और S26 Plus- eस्क्रीन और बैटरी में फर्क
Samsung Galaxy S26 और Samsung Galaxy S26+ के फीचर्स काफी हद तक एक जैसे हैं. फर्क सिर्फ स्क्रीन साइज और बैटरी में है. Galaxy S26 में 6.3 इंच FHD+ डिस्प्ले है, जबकि S26+ में 6.7 इंच QHD+ स्क्रीन मिलती है. दोनों में 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और Vision Booster टेक्नोलॉजी है. परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर दिया गया है, जबकि भारत में Exynos 2600 वेरिएंट भी मिलेगा.
कैमरा और स्टोरेज
- दोनों फोन में 50MP मेन कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड और 10MP 3x टेलीफोटो कैमरा दिया गया है. फ्रंट कैमरा 12MP का है.
- स्टोरेज में 12GB RAM के साथ 256GB और 512GB विकल्प मिलते हैं. Galaxy S26 में 4,300mAh बैटरी है, जबकि S26+ में 4,900mAh बैटरी दी गई है. S26+ 45W तक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, जबकि S26 में 25W चार्जिंग है.
सॉफ्टवेयर, कलर और कीमत
- तीनों फोन One UI 8.5 पर चलते हैं, जो Android 16 पर बेस्ड है. कंपनी सात साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है.
- यह सीरीज Cobalt Violet, White, Black और Sky Blue रंगों में उपलब्ध है. Samsung.com पर Pink Gold और Silver Shadow एक्सक्लूसिव कलर भी मिलेंगे.
- कीमत की बात करें तो Galaxy S26 की शुरुआती कीमत 899 डॉलर (लगभग 81,800 रुपये), S26+ की 1,099 डॉलर (लगभग 99,900 रुपये) और Ultra की 1,300 डॉलर (लगभग 1,18,200 रुपये) है. Ultra को छोड़कर बाकी दो मॉडल पिछली पीढ़ी से महंगे लॉन्च हुए हैं.
क्या यह अपग्रेड सही रहेगा?
अगर आप Galaxy S23 या उससे पुराने फोन से अपग्रेड कर रहे हैं, तो Galaxy S26 सीरीज आपके लिए बड़ा बदलाव साबित हो सकती है. बेहतर AI फीचर्स, पावरफुल प्रोसेसर, बेहतर कूलिंग और कैमरा अपग्रेड इसे मजबूत विकल्प बनाते हैं.
लेकिन अगर आप Galaxy S25 यूजर हैं, तो यह अपग्रेड थोड़ा सीमित लग सकता है, क्योंकि बदलाव ज्यादा क्रांतिकारी नहीं बल्कि सुधार वाले हैं.
ये भी पढ़ें- 12 साल बाद आ रहा GTA 6! पहली बार फीमेल लीड, जानिए लॉन्च से कैरेक्टर्स तक हर डिटेल