Samsung Galaxy S25 Ultra को खरीदने का इस समय सबसे अच्छा मौका है। कंपनी ने इस फोन पर काफी अच्छा ऑफर दे दिया है। सैमसंग ने इस फोन को इस साल जनवरी में लॉन्च किया था। Samsung ने Galaxy S25 Ultra को 1,29,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था, जो इस समय 1,17,999 रुपये में मिल रहा है। इस फ़ोन पर एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन्स भी मिलेगा, जिसका फायदा ग्राहक उठा सकते हैं। यह एक पावरफुल कैमरा स्मार्टफोन है जिसमें सबसे फ़ास्ट प्रोसेसर दिया हुआ है। अगर आप इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो आइये जानते हैं इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में…
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बेस्ट ऑफर
भारत में गैलेक्सी S25 अल्ट्रा पर 12,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा इस फोन पर नो-कॉस्ट EMI का फायदा भी उठा सकते हैं। जी हां, इस स्मार्टफोन पर 24 महीनों के लिए नो-कॉस्ट EMI का लाभ उठा सकते हैं। इसके बाद आपको हर महीने 3278 रुपये खर्च करने होंगे। कंपनी के मुताबिक यह ऑफर सीमित समय के लिए है।Samsung Galaxy S25 Ultra का 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट अब आपको 1,29,999 रुपये में मिलेगा, जबकि इसे 1,41,999 रुपये में लॉन्च किया था। वहीं Galaxy S25 Ultra का 1TB स्टोरेज वेरिएंट को अब 1,53,999 रुपये में ख़रीदा जा सकता है जबकि इसे 1,65,999 रुपये की कीमत में उतारा गया था।
Samsung Galaxy S25 Ultra के फीचर्स
Galaxy S25 Ultra में 6.9-इंच का डिस्प्ले दिया है जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ है। स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Armor 2 दिया गया है। यह फोन AI फीचर्स के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite For Galaxy प्रोसेसर मिलता है। यह फोनAndroid 15 पर बेस्ड कंपनी के One UI 7 स्किन पर चलता है। इसमें 5,000mAh की बैटरी है जो फुल चार्ज में एक दिन आराम से निकाल देती है।
यह फोन 45W वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोटो और वीडियो के लिए इस फोन में 200MP + 10MP + 50MP + 50MP के क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसके अलावा इसके फ्रंट में 12MP का कैमरा दिया है। इस फ़ोन को टाइटेनियम सिल्वरब्लू, टाइटेनियम ग्रे, टाइटेनियम ब्लैक और टाइटेनियम व्हाइट सिल्वर कलर ऑप्शन्स में खरीदा जा सकता।
यह भी पढ़ें: 5 जून को आएगा OnePlus 13s, कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर
संबंधित खबरें
200 रुपये से कम में कौन दे रहा ज्यादा फायदा? देखें Jio, Airtel और Vi के रिचार्ज का पूरा हिसाब
5 mins agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
1 day agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज चलेगा फोन
2 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
3 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
3 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
3 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
3 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
4 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
4 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines