Samsung Galaxy S25 Ultra Camera Features: हाल ही में एप्पल ने अपनी नई आईफोन 16 सीरीज को पेश किया था जिसमें 4 नए डिवाइस पेश किए। इस सीरीज का टॉप मॉडल iPhone 16 Pro Max था, जो अभी कंपनी का सबसे पावरफुल डिवाइस है। कैमरा से लेकर बैटरी और परफॉर्मेंस के मामले में ये डिवाइस सीधे सैमसंग को टक्कर दे रहा है, लेकिन जल्द ही गेम बदलने वाला है और आईफोन की 16 सीरीज को टक्कर देने के लिए सैमसंग अपनी S25 सीरीज ला रहा है, जो कैमरा के मामले में तो आईफोन को भी पीछे छोड़ सकती है। चलिए 5 पॉइंट्स में समझें ये कैसे संभव होगा…
Samsung का पहला 50 MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
सैमसंग के नए फोन में 50 MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा Android स्मार्टफोन पर काफी आम हैं, लेकिन Galaxy S25 Ultra ऐसा पहला सैमसंग फोन होगा जिसमें यह सुविधा मिलेगी। स्मार्टफोन लीक करने वाले आइस यूनिवर्स के अनुसार, 50 MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा में f/1.9 अपर्चर वाला 1/2.52-इंच ISOCELL JN3 सेंसर होगा।
इमेज प्रोसेसिंग अपग्रेड
S25 Ultra में 200 MP प्राइमरी शूटर और टेलीफोटो लेंस (10 MP 3x और 50 MP 5x) दिया जाएगा। साथ ही फोन ने नए स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिप के इमेज सिग्नल प्रोसेसर (ISP) से इमेज क्वालिटी बेहतर होने की उम्मीद है।
Photo Credit: ApplesClubs
8K HDR वीडियो रिकॉर्डिंग
पिछले कुछ सालों से सैमसंग के लेटेस्ट फ्लैगशिप पर 8K रिकॉर्डिंग एक आम बात रही है और गैलेक्सी S25 अल्ट्रा HDR टोनिंग के साथ 8K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ इसे एक कदम ऊपर ले जा सकता है। iPhone 16 Pro Max की तरह, यह उन वीडियो को शॉर्ट इंस्टेंट स्लो-मोशन फुटेज में भी बदल पाएगा।
ये भी पढ़ें : Flipkart Sale की 6 सबसे बड़ी डील्स, iPhone 15 से लेकर Earbuds और लैपटॉप पर बंपर छूट!
खास कैमरा रिकॉर्डिंग
सैमसंग फोन पर डायरेक्टर व्यू यूजर्स को रियर और फ्रंट दोनों कैमरों से वीडियो शूट करने की सुविधा देता है और स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिप की वजह से ये एक साथ तीन अलग-अलग कैमरों से वीडियो कैप्चर कर सकता है। गैलेक्सी S25 अल्ट्रा नए मोड के साथ आ सकता है जो यूजर्स को अलग-अलग Viewpoints के लिए कई कैमरों से एक ही सीन को कैप्चर करने की सुविधा देगा।
वीडियो ऑब्जेक्ट इरेजर
इमेज ऑब्जेक्ट इरेजर Android स्मार्टफोन पर काफी पॉपुलर हो गया है और यह Apple इंटेलिजेंस के साथ iPhone 16 Pro Max पर भी उपलब्ध है। कहा जा रहा है कि Galaxy S25 Ultra वीडियो ऑब्जेक्ट इरेजर पेश करने वाला पहला सैमसंग फोन बन सकता है।
संबंधित खबरें
WhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
23 hrs agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
1 day agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
2 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
2 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
2 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
2 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
3 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
3 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
3 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines