Samsung Galaxy S25 Series: इस साल की तरह ही आने वाले साल 2025 में सैमसंग की गैलेक्सी सीरीज लॉन्च की जाएगी। सैमसंग की इस स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च के कुछ महीने पहले सभी मोबाइल की कुछ लीक्स सामने आई हैं, जिसमें इन सीरीज के स्मार्टफोन की जानकारी दी गई है। इस साल की शुरुआत में सैमसंग की गैलेक्सी 24 सीरीज लॉन्च की गई थी।
इस खबर में हम आपको अगले साल लॉन्च होने वाली सैमसंग गैलेक्सी 25 सीरिज के तीनों स्मार्टफोन की संभावित स्पेसिफिकेशन के बारे में बताने वाले हैं। इस खबर में पढ़ें जरूरी डीटेल्स।
सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज की डिस्प्ले और डिजाइन
गैलेक्सी S25 सीरीज के सभी वेरिएंट के डिस्प्ले में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। इस समय गैलेक्सी S25 और S25+ में क्रमशः 6.2 इंच और 6.7 इंच का डिस्पले आता है। गैलेक्सी S25 सीरीज के सभी वेरिएंट में LTPO डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी जा सकती है।
इसमें केवल S25+ और अल्ट्रा मॉडल में QHD+ रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले देखने को मिलेगी। वहीं, इसके बेस मॉडल में पहले की सीरीज की तरह ही 1080p डिस्प्ले दी जा सकती है। इसके आलावा सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा का डिस्प्ले साइज भी बढ़ाकर 6.9 इंच किया जा सकता है।
वहीं बात करें गैलेक्सी एस25 सीरीज के डिजाइन की तो एस25+ का डिजाइन गैलेक्सी सीरीज 24 की तरह ही हो सकता है। वहीं, बात करें एस 25 अल्ट्रा की तो इसके बॉक्सी डिजाइन को बदलकर इसमें गोलाकार डिजाइन दिया जा सकता है।
कौन से चिपसैट से लैस होगी S25 सीरीज?
अब बात करें चिपसैट की तो इसमें Exynos 2500 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। हालांकि, ग्लोबल लेवल पर गैलेक्सी S25 सीरीज में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 चिपसेट देखने को मिल सकता है।
इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि इसके नए मॉडल में नई LPDDR6 रैम देखने को मिल सकती है। इसके अलावा इसके स्टोरेज टाईप को बढ़ाकर इसमें UFS 4.1 स्टोरेज में देखने को मिल सकती है। गैलेक्सी S25 के सभी वेरिएंट की बैटरी और चार्जिंग स्पीड में कोई बदलाव नहीं देखने को मिलेगा।
क्या कैमरा सेटअप में बदलाव होगा?
अब तक जारी हुए लीक्स के मुताबिक आने वाली गैलेक्सी सीरीज के S25 और S25+ दोनों में पहले की तरह ही रियर कैमरा 50MP का देखने को मिलेगा। इसके साथ ही बात करें सेल्फी कैमरे की यह भी पहले की तरह ही 12MP की रहने की उम्मीद है। हालांकि इनके अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो कैमरे में कुछ बदलाव किया जा सकता है।
गैलेक्सी सीरीजी के S25 अल्ट्रा मॉडल में S24 अल्ट्रा मॉडल की तरह ही 200MP का ही मैन सेंसर मिल सकता है। वहीं, इसके भी अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो कैमरा लेंस में बदलाव किया जा सकता है। अल्ट्रावाइड लेंस को 50MP तक बढ़ाया जा सकता है।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
14 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
16 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines