Samsung Galaxy S25 Series Price: अगले हफ्ते सैमसंग का सबसे बड़ा गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट होने जा रहा है जिसमें कंपनी गैलेक्सी S25 सीरीज को लॉन्च करने वाली है। 22 जनवरी को होने वाले इस इवेंट में गैलेक्सी S25, गैलेक्सी S25+ और गैलेक्सी S25 अल्ट्रा सहित लेटेस्ट गैलेक्सी S25 लाइनअप को पेश किए जाने की उम्मीद है। हालांकि अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन लीक्स से हम इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि भारत में आने वाली फ्लैगशिप सीरीज की कीमत कितनी हो सकती है। चलिए इसके बारे में जानें…
iPhone 16 से भी महंगा होगा Galaxy S25
दरअसल, हाल ही में X पर तरुण वत्स ने गैलेक्सी S25 सीरीज की कीमतों का खुलासा किया है जिसमें बताया गया है कि इस बार पिछले साल के गैलेक्सी S24 लाइनअप की तुलना में कीमतें ज्यादा होने वाली हैं। कहा जा रहा है कि गैलेक्सी S25 की शुरुआती कीमत बेस मॉडल के लिए 84,999 रुपये होगी, जो 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आएगा।
यानी सीरीज का बेस मॉडल iPhone 16 से भी महंगा होगा, जो लगभग 80 हजार में लॉन्च हुआ था। जबकि 12GB रैम और 512GB वाले टॉप-एंड स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 94,999 रुपये होने की उम्मीद है। पिछली बार गैलेक्सी S24 की शुरुआती कीमत 74,999 रुपये थी, जो इसके बेस 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए थी।
Galaxy S25+ की इतनी हो सकती है कीमत
गैलेक्सी S25+ के बेस 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,04,999 रुपये से शुरू होने की बात कही जा रही है, जो गैलेक्सी S24+ की शुरुआती कीमत 99,999 रुपये से ज्यादा है। लीक्स के अनुसार, 12GB RAM + 512GB स्टोरेज के हाई स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 1,14,999 रुपये हो सकती है।
Galaxy S25 Ultra भी होगा महंगा
इस सीरीज का टॉप-ऑफ-द-लाइन, गैलेक्सी S25 अल्ट्रा भी इस बार महंगा होने वाला है, क्योंकि लीक्स में चौंकाने वाली कीमतें सामने आई हैं। 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले बेस वैरिएंट की कीमत 1,34,999 रुपये हो सकती है, जबकि पिछले साल के गैलेक्सी S24 अल्ट्रा की कीमत 1,29,999 रुपये से शुरू हुई थी।
16GB RAM + 512GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 1,44,999 रुपये होने की उम्मीद है, जबकि टॉप-टियर 16GB RAM + 1TB स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,64,999 रुपये हो सकती है। कीमतों में बढ़ोतरी की वजह नए स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट को बताया जा रहा है। लेटेस्ट चिप की प्रोडक्शन कॉस्ट ज्यादा है, जो कीमतों में उछाल की वजह बन सकती है।
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
5 hrs agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
8 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
9 hrs agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
11 hrs agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
1 day agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
1 day agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
1 day agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
2 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines