हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Samsung Galaxy S25 Edge Review: कितना ताकतवर है सैमसंग का सबसे Slim स्मार्टफोन?

विज्ञापन

Samsung Galaxy S25 Edge: सैमसंग की तरफ से यूजर्स के लिए कुछ ना कुछ नया होता ही रहता है। हाल ही में कंपनी में अपना सबसे स्लिम स्मार्टफोन पेश किया। इस फोन में कई कमाल के फीचर्स तो देखने को मिलते ही हैं साथ ही इसका स्लिम डिजाइन इम्प्रेस करता है। लेकिन क्या यह वाकई परफॉरमेंस के मामले में आगे है? अगर आप नए Galaxy S25 Edge को खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको इस फोन के बारे में जानकारी दे रहे हैं कि आपको इसे खरीदना चाहिए या फिर नहीं..आइये जानते हैं।

डिजाइन

विज्ञापन

 नए Galaxy S25 Edge की 5.8mm मोटाई है और इसका वजन 163 ग्राम के साथ आता है। डिजाइन के मामले में यह  बेहद प्रीमियम है। इसमें टाइटेनियम बॉडी और घुमावदार किनारे देखने को मिलते हैं। यह काफी हल्का डिवाइस है जिसकी  वजह से इसे यूज़ करना बहुत है। फोन के रियर में LED फ़्लैश लाइट के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन का डिजाइन सिंपल है लेकिन यह बेहद खुबसूरत नजर आता है।

डिस्प्ले

विज्ञापन

डिजाइन के मामले में यह जितना खूबसूरत है, उतना ही लाजवाब इसका डिस्प्ले भी है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का QHD+ डिस्प्ले दिया है। डिस्प्ले बेहद रिच है। तेज धूप में डिस्प्ले को आसानी से रीड किया जा सकता है और कोई दिक्कत नहीं होती। गेम्स खेलना, फोटो देखना और वीडियो में काफी मज़ा आने वाला है। सेफ्टी के लिए Corning Gorilla Glass Ceramic 2 का इस्तेमाल किया गया है।

प्रोसेसर, रैम और परफॉरमेंस

विज्ञापन

नए Galaxy S25 Edge में सबसे पावरफुल Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया है। यह फोन 12GB RAM के साथ आता है और इसमें 256GB और 512GB इंटरनल स्टोरेज के ऑप्शन मिलते हैं। यह Android 15 आधारित One UI 7 पर चलता है। हैवी यूज़ और मल्टीटास्किंग के दौरान इस फोन में कहीं पर भी कोई इशू नहीं हुआ। यह स्मूथ है। फिलहाल फुल चार्ज पर यह पूरा दिन आराम से निकाल देता है।  फोन में 3,900mAh की बैटरी है, जो 25W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हैवी ग्राफिक्स गेम्स पर भी इसमें बड़े आराम से चलती हैं। Galaxy AI के कई फीचर्स जैसे Audio Eraser भी इसमें शामिल हैं। Galaxy S25 Edge को 7 सालों तक प्रमुख OS और सुरक्षा अपडेट मिलते रहेंगे।

कैमरा और शूट

विज्ञापन

अगर आप फोटोग्राफी और वीडियो शूट करना पसंद करते हैं Galaxy S25 Edge आपको निराश होने का मौका नहीं देगा। इसमें 200MP का वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है, जो S25 Ultra वाला ही सेंसर इस्तेमाल करता है। इसके साथ 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसके फ्रंट में 12 MP का फ्रंट कैमरा भी मिलता है। इसमें Night Photography और Samsung Log वीडियो फीचर भी मिलेगा। फोटो और वीडियो शूट करते समय डिटेल्स काफी अच्छी रहती हैं। अगर आप कंटेंट क्रिएटर्स हैं तो यह फोन आपको यह फोन आपको पसंद आएगा।

कीमत

विज्ञापन

नया Galaxy S25 Edge दो  कलर्स  में उपलब्ध है, जिनमें Titanium Silver और Titanium Jet Black कलर मिलते हैं।  इस फोन में दो वेरिएंट मिलेंगे मिलते हैं। इसके 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,09,999 से है, जबकि इसका 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट 1,21,999 रुपये में मिलता है।

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola