Samsung Galaxy S25 Edge Launch Price Leaked: मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन, सैमसंग गैलेक्सी एस25 एज का क्या आपको भी इंतजार है? अगर हां, तो जल्द है सैमसंग का लेटेस्ट फोन आपके बीच पेश हो सकता है। हालांकि, लॉन्च से पहले ही फोन के बारे में काफी कुछ जानकारियां लीक हो रही हैं। अगले महीने लॉन्च होने वाले सैमसंग गैलेक्सी एस25 एज की कीमत ऑनलाइन लीक हो चुकी है। साथ ही कुछ फीचर्स का भी खुलासा हुआ है। आइए सैमसंग गैलेक्सी एस25 एज की लीक कीमत और फीचर्स जानते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी एस25 एज की लॉन्च डेट
सैमसंग गैलेक्सी एस25 एज की लॉन्च डेट 13 मई 2025 है। इस फोन में सैमसंग गैलेक्सी एस25 सीरीज के फोन जैसे फीचर्स हो सकते हैं। इसे कंपनी का सबसे पतला स्मार्टफोन बताया जा रहा है। ये फोन टाइटेनियम जेट ब्लैक, टाइटेनियम आइसी ब्लू और टाइटेनियम सिल्वर कलर ऑप्शन्स में हो सकता है।
Samsung Galaxy S25 Edge Price Leaked
सैमसंग गैलेक्सी एस25 एज की ऑनलाइन कीमत लीक हुई है। यूरोपियन ई-कॉमर्स वेबसाइट Zenetti Shop के अनुसार गैलेक्सी एस25 एज की शुरुआती कीमत EUR 1,361 यानी करीब 1,27,900 रुपये हो सकती है। जबकि, टॉप वेरिएंट की कीमत EUR 1,484 यानी 1,39,800 रुपये हो सकती है। गैलेक्सी एस25 एज के दो स्टोरेज ऑप्शन 256GB और 512GB उपलब्ध हो सकते हैं।
Galaxy S25 Edge Specs (Leaked)
सैमसंग गैलेक्सी एस25 एज के मुख्य स्पेसिफिकेशन की अगर बात करें तो फोन में 6.6 इंच का OLED डिस्प्ले हो सकता है। Android 15 पर बेस्ड ये फोन OneUI 7 पर काम करेगा। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ हो सकता है। इस फोन में 3,900mAh की बैटरी हो सकती है। साथ ही 25W का फास्ट वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। फोन में मुख्य कैमरा 200MP और सेकेंडरी कैमरा 12MP का हो सकता है।
ये भी पढ़ें- WhatsApp का ये फीचर है कमाल का! हर कोई नहीं देख पाएगा Online Status, जानें आसान प्रोसेस
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
4 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
6 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
8 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
21 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines