अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह शानदार मौका है। Samsung के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S24 Ultra पर Amazon और Flipkart जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर भारी छूट मिल रही है। यह वही फोन है, जिसे Samsung ने लेटेस्ट Galaxy AI फीचर्स और दमदार Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया था। फिलहाल इस फोन को इसकी लॉन्च कीमत से काफी कम पर खरीदा जा सकता है। साथ ही बैंक डिस्काउंट, कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI जैसे ऑप्शन भी मौजूद हैं, जिससे यह डील और भी किफायती हो जाती है।
Amazon और Flipkart पर बंपर ऑफर
भारत में Galaxy S24 Ultra (12GB + 256GB वेरिएंट) की लॉन्च कीमत ₹1,34,999 रखी गई थी। लेकिन अभी यह फोन Amazon पर 36% की सीधी छूट के साथ सिर्फ ₹86,449 में उपलब्ध है। इसके अलावा अगर आप Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं, तो आपको ₹2,579 तक का कैशबैक भी मिल सकता है। Flipkart पर भी यही वेरिएंट यानी Titanium Black कलर में ₹87,380 की कीमत पर मिल रहा है। यहां भी 36% की छूट मिल रही है। साथ ही Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से ₹1,250 तक की अतिरिक्त छूट और Flipkart Axis Bank कार्ड पर 5% अनलिमिटेड कैशबैक भी मिल रहा है। दोनों प्लेटफॉर्म पर नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मौजूद है।
दमदार डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
Samsung Galaxy S24 Ultra फीचर्स की बात करें तो यह कंपनी का सबसे एडवांस्ड फोन माना जाता है। इसमें 6.8 इंच की QHD+ Edge Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जो 1Hz से 120Hz तक की एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 2600nits तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसमें Android 15 आधारित One UI 7 मिलता है। फोन में Snapdragon 8 Gen 3 Mobile Platform for Galaxy प्रोसेसर है, जो खासतौर पर Galaxy डिवाइस के लिए कस्टमाइज किया गया है। इसके साथ 12GB RAM और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन भी मिलता है।
प्रोफेशनल कैमरा और लंबी बैटरी
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 50MP का टेलीफोटो कैमरा (5x ऑप्टिकल ज़ूम) और 10MP का टेलीफोटो कैमरा (3x ऑप्टिकल जूम) है। सेल्फी के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.3, USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स हैं। इसके अलावा Galaxy सीरीज की पहचान S Pen स्टाइलस भी फोन के साथ मिलता है। इसमें 5000mAh की बैटरी है, जो 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अगर आप एक ऑल-राउंडर, प्रीमियम फोन खरीदना चाहते हैं तो यह ऑफर मिस नहीं करना चाहिए।
संबंधित खबरें
फोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
3 hrs agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
5 hrs agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
7 hrs agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
9 hrs agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
1 day agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
1 day agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
2 days agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
2 days agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
2 days agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines