Samsung Galaxy S24 Ultra Discount: सैमसंग ने हाल ही में कुछ हफ्ते पहले अपना लेटेस्ट गैलेक्सी S25 अल्ट्रा लॉन्च किया था। इस नए लॉन्च के बाद पिछले साल का गैलेक्सी S24 अल्ट्रा अभी भी काफी बेहतरीन लग रहा है और बहुत से लोग अब इसे खरीदने की सोच रहे हैं। अमेजन इस फोम पर काफी बेहतरीन डील दे रहा है जिसके बाद आप फोन को एक लाख रुपये से कम में अपना बना सकते हैं। बता दें कि कंपनी ने इस फोन को 1,34,999 रुपये में लॉन्च किया था। हालांकि अभी ये डिवाइस काफी कम कीमत पर मिल रहा है। चलिए इस खास डील पर एक नजर डालते हैं…
Samsung Galaxy S24 Ultra पर डिस्काउंट ऑफर
गैलेक्सी S24 अल्ट्रा को 1,34,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। जबकि Amazon पर डिवाइस की कीमत 1,15,000 रुपये हो गई जिसमें आपको 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरिएंट मिलता है। हालांकि, Amazon इस पर 12% की एक्स्ट्रा छूट के साथ ये फोन 1,01,000 रुपये में मिल रहा है। इसका मतलब है कि आप खरीद पर 14 हजार रुपये तक बचा सकते हैं। इसके अलावा आप कीमत को और कम करने के लिए बैंक ऑफर का लाभ भी उठा सकते हैं। अगर आप Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर हैं तो आपको 5% कैशबैक मिल सकता है।
खास बैंक और एक्सचेंज ऑफर
इसके अलावा अगर आपके पास फेडरल बैंक क्रेडिट कार्ड है तो आपको 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इससे कीमत घटकर 99 हजार रुपये रह जाती है। इसके साथ ही आप एक्सचेंज ऑफर भी ले सकते हैं। Amazon एक्सचेंज बोनस के तोर पर 48,600 रुपये तक की पेशकश कर रहा है। हालांकि एक्सचेंज अमाउंट आपके डिवाइस के ब्रांड, मॉडल और कंडीशन पर डिपेंड करेगा लेकिन इससे कीमत और कम हो जाएगी।
Samsung Galaxy S24 Ultra के स्पेसिफिकेशन
सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा में QHD+ 6.8-इंच डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है, डिवाइस 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और 2500 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट मिल रहा है, जो मल्टीटास्किंग, गेमिंग और पावर-हंगरी एप्लिकेशन के लिए बेस्ट है।
कैमरा के लिए फोन में 200MP प्राइमरी सेंसर वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जो लो लाइट में बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। साथ ही इसमें 50MP पेरिस्कोप लेंस, 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है। वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए फ्रंट में 12MP कैमरा है। S24 अल्ट्रा में 5,000mAh की बैटरी है और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
संबंधित खबरें
WhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
16 hrs agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
18 hrs agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
21 hrs agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
22 hrs agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
23 hrs agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 day agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
1 day agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
1 day agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
2 days agoमैसेज भेजने के पैसे लेगा WhatsApp! 1 अक्टूबर से बदल जाएगा ये नियम, यूजर्स पर क्या असर?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines