Samsung Galaxy S24 Ultra 5G Discounts: सैमसंग के स्मार्टफोन को पसंद करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। आप बेहद कम दाम में सैमसंग का फ्लैगशिप फोन खरीद सकते हैं। गैलेक्सी एस सीरीज में शामिल सैमसंग गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा 5जी को काफी ज्यादा छूट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध किया गया है। करीब डेढ़ लाख रुपये की कीमत वाला गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा फोन आप लगभग आधे दाम में खरीद सकते हैं। आइए सैमसंग गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा 5जी की कीमत पर मिल रही छूट और ऑफर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Samsung Galaxy S24 Ultra Key Specs
- डिस्प्ले:- 6.8 इंच का Quad HD+
- रैम:- 12 GB
- स्टोरेज:- 256 GB
- बैटरी:- 5000 mAh
- रियर कैमरा:- 200MP + 50MP + 12MP + 10MP
- फ्रंट कैमरा:- 12MP
- प्रोसेसर:- Snapdragon 8 Gen 3
Samsung Galaxy S24 Ultra Price Discounts
सैमसंग गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा 5जी को फ्लिपकार्ट के माध्यम से छूट के साथ खरीद सकते हैं। 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वाला ये फोन 35 प्रतिशत छूट के साथ बिक रहा है। इसकी कीमत पर 48000 रुपये की छूट मिल रही है। सैमसंग गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा को 1,34,999 रुपये की जगह 86,999 रुपये में खरीद सकते हैं। हालांकि, ऑफर्स भी उपलब्ध हैं जिनकी मदद से ये फोन और भी ज्यादा सस्ता पड़ सकता है।
Samsung Galaxy S24 Ultra Bank Offers
बैंक ऑफर्स की बात करें तो इस फोन को खरीदने के लिए अगर फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करेंगे तो छूट मिल सकती है। इस कार्ड से पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक दिया जा रहा है। हालांकि, फोन को खरीदने के लिए कोई एक्सचेंज बोनस उपलब्ध नहीं है जो पुराने फोन के एक्सचेंज पर छूट प्रदान करता है। अगर आप कोई ऑफर अप्लाई नहीं करते हैं फिर भी 48000 रुपये की छूट के साथ सिर्फ 86,999 रुपये में सैमसंग गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा 5जी फोन आपका हो सकेगा।
ये भी पढ़ें- Flipkart End of Season Sale शुरू, स्मार्टफोन पर भारी छूट; जल्दी जानें सेल की टॉप डील्स
संबंधित खबरें
Airtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
7 hrs agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
9 hrs agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
11 hrs agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
1 day agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
1 day agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
1 day agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
1 day agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
1 day agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines