Samsung Galaxy S24 Series: दिग्गज मोबाइल फोन निर्माता कंपनी सैमसंग अपनी गैलेक्सी एस 24 सीरीज पर काम कर रहा है। संभावना है कि कंपनी इसे अगले साल की शुरुआत में पेश कर सकती है। आधिकारिक लॉन्च से पहले लीक के जरिए इससे जुड़ी जानकारियां सामने आती रही है। अब एक लेटेस्ट लीक में सैमसंग के इस अपकमिंग स्मार्टफोन के कलर ऑप्शन का खुलासा हुआ है।
Samsung Galaxy S24 Series: कलर ऑप्शन लीक
रिपोर्ट्स के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी एस 24, एस24+ और एस24 अल्ट्रा स्मार्टफोन कथित तौर पर ब्लैक, ग्रे, वॉयलेट और येलो रंग विकल्पों में आएंगे। आखिरी बार दक्षिण कोरियाई ब्रांड ने येलो गैलेक्सी एस फोन 2020 में S10e लॉन्च किया था। 2021 में गैलेक्सी S21 पर पर्पल कलर का इस्तेमाल किया गया था।
सैमसंग ने अपने गैलेक्सी S23 सीरीज को लैवेंडर और लाइम कलर में लॉन्च किया है जो पर्पल और येलो कलर की तुलना में हल्के रंग हैं। गैलेक्सी एस 24 सीरीज के चार मेन कलर ऑप्शन के कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर विशेष रंगों के साथ जुड़ने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त, गैलेक्सी S24 सीरीज में Apple के iPhone 15 Pro मॉडल के समान टाइटेनियम बॉडी होने की भी सूचना है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह पिछले मॉडल की तुलना में बड़े बदलाव के सात दस्तक दे सकता है।
Samsung Galaxy S23 Series
कंपनी ने गैलेक्सी एस 23 सीरीज को 2023 की शुरुआत में पेश किया था। इस सीरीज में कुल तीन मॉडल- Samsung Galaxy S23, Galaxy S23+ और Galaxy S23 Ultra आते हैं। ये स्मार्टफोन दमदार कैमरा, पावरफुल बैटरी और बेहतर परफॉर्मेंस वाला प्रोसेसर के साथ आता है। एस 23 की शुरुआती कीमत 74999 रुपये है।
यह भी पढ़ेंः सस्ते में उपलब्ध है Samsung के पावरफुल स्मार्टफोन, Amazon से जल्द करें ऑर्डर
Galaxy S23 FE
ब्रांड ने अपनी एस 23 सीरीज में एक एफई मॉडल को भी पेश किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 59,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन 8 जीबी रैम और 128GB/256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। डिवाइस वर्तमान में मिंट, ग्रेफाइट और पर्पल कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
संबंधित खबरें
फोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
21 mins agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 hr ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
3 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines