Discount After Galaxy S25 FE Launch: सैमसंग ने नया Galaxy S25 FE लॉन्च कर दिया है। इसके लॉन्च होते ही कंपनी के पिछले मॉडल Galaxy S24 FE 5G की कीमत में भारी छूट देखने को मिल रही है। अब ये फोन अच्छी छूट के साथ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। ऐसे में अगर आप 35,000 रुपये का बजट लेकर चल रहे हैं तो यह मौका आपके लिए सही है आप ये डील ले सकते हैं।
Amazon पर 25 हजार रुपये सस्ता
Galaxy S24 FE को शुरूआत में 59,999 रुपये के प्राइज पर लॉन्च किया था। लेकिन अब यह फोन 34,499 रुपये में अमेजन से खरीदा जा सकता है। यानी लगभग 25,000 रुपये की छूट मिल रही है। खास बात ये है कि सैमसंग की ऑफिशियल साइट पर ये फोन अभी भी 59,999 रुपये में ही मिल रहा है। वहीं, अगर आप Amazon Pay ICICI बैंक कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको और अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है।
एक्सचेंज ऑफर से और बचत
फोन खरीदते समय आप पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके भी अच्छी-खासी छूट पा सकते हैं। अमेज़न पर Galaxy S24 FE पर अधिकतम 33,050 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू दी जा रही है। हालांकि यह पूरी तरह आपके पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगा।
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
Galaxy S24 FE में 6.7-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसका मतलब है कि स्ट्रीमिंग से लेकर रोजमर्रा के इस्तेमाल तक सबकुछ स्मूद एक्सपीरियंस मिलेगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Exynos 2400e चिपसेट और 8GB रैम मौजूद है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग दोनों के लिए बेहतरीन है।
ये भी पढ़ें-Instagram की तरह है WhatsApp पर आया ये फीचर, जानें क्या है खास
Galaxy S24 FE: बैटरी और चार्जिंग
स्मार्टफोन में 4,700mAh की बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम है। इसके साथ ही फोन 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे बैटरी को जल्दी चार्ज किया जा सकता है
Galaxy S24 FE: कैमरा सेटअप
Galaxy S24 FE में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 50MP का मेन कैमरा, 12MP का अल्ट्रावाइड और 8MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है। यह सेटअप पोर्ट्रेट और वाइड-एंगल शॉट्स के लिए शानदार है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 10MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
ये भी पढ़ें- iPhone 17 को लेकर नया खुलासा, 70% यूजर्स खरीदना चाहते हैं नए आईफोन
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
3 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
5 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
6 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
8 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines