Samsung Galaxy S24: 2023 खत्म होने में अब सिर्फ दो महीने बाकी हैं और स्मार्टफोन ब्रांड 2024 की शुरुआत में आने वाले अपने फ्लैगशिप फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। चीनी ब्रांड वनप्लस 12 के भारत में अगले साल की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है। वहीं सैमसंग भी अपनी नई गैलेक्सी S24 सीरीज के लॉन्च की जल्द ही घोषणा कर सकता है।
इस फ्लैगशिप सीरीज के तहत इस बार भी तीन मॉडल एक स्टैंडर्ड, प्लस और अल्ट्रा लॉन्च होने की उम्मीद है। वहीं हाल ही में इस सीरीज के कुछ फीचर्स लीक हो गए हैं। जिससे पता चलता है कि सैमसंग गैलेक्सी S24 में सबसे ब्राइट डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और कई अपग्रेड मिलते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी S24 के फीचर्स
आज बहुत से लोग फोन पर ही अपना ज्यादा समय बिता रहे हैं। इस लिए स्मार्टफोन की डिस्प्ले का अच्छा होना बेहद जरूरी है। वहीं डिस्प्ले के मामले में सैमसंग का कोई जवाब नहीं है। अब लीक्स में ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी अपनी लेटेस्ट सीरीज के साथ सबसे ब्राइट डिस्प्ले देने जा रही है। लीक्स की मानें तो आने वाले सैमसन फोन में 2,500nits की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
ये भी पढ़ें : इस दिन लॉन्च होगा Vivo और OnePlus का तगड़ा स्मार्टफोन, देखें दोनों के खास फीचर्स
हालांकि वर्तमान में, Pixel 8 Pro जो हाल ही में भारत में लॉन्च हुआ है इसमें आपको 2,400nits की पीक ब्राइटनेस डिस्प्ले मिलता है। यह पहले से ही काफी ब्राइट डिस्प्ले है और कड़ी धूप में भी स्क्रीन पर कंटेंट को पढ़ना आसान बना देता है। वहीं अगर हम ग्लोबल मार्केट को देखें, तो ओप्पो फाइंड एक्स 6 प्रो का पीक ब्राइटनेस लेवल 2,600nits है।
मिलेगा नया LTPO पैनल
इस बार, यह कहा जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी S24 स्टैंडर्ड मॉडल में एक LTPO पैनल भी होगा। इसका मतलब यह है कि कंटेंट के बेस पर डिवाइस अपने आप 48Hz या 120Hz के बीच स्विच करेगा। जिससे काफी हद तक बैटरी की बचत होगी और यहां तक कि एक बेहतर स्क्रॉलिंग एक्सपीरियंस भी देगा।
लीक से पता चलता है कि अपकमिंग सैमसंग फोन में एक फ्लैट स्क्रीन होगी, और कंपनी उसी पुराने डिजाइन को भी बरकरार रख सकती है जो हमने गैलेक्सी एस 23 सीरीज पर देखा है, जिसे ब्रांड ने इस साल कम कीमत वाले सैमसंग फोन पर भी पेश किया था। इसके अलावा फोन में एक फ्लोटिंग रियर कैमरा डिजाइन देखने को मिल सकता है।
मिलेगी बड़ी बैटरी
कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी S24 में एक बड़ी बैटरी भी मिल सकती है और सैमसंग आखिरकार इस सीरीज में भी 4,000mAh की बैटरी पेश कर सकता है। अभी तक गैलेक्सी S22 और S23 दोनों बहुत छोटी बैटरी के साथ आते हैं।
खरीद लें Galaxy S23?
लेकिन अब बहुत से लोगों के मन में ये सवाल जरूर आएगा कि क्या हमें नए Samsung Galaxy S24 का इंतजार करना चाहिए या मौजूदा Galaxy S23 को खरीद लेना चाहिए। तो बता दें कि उसी डिजाइन और हल्के फुल्के डिस्प्ले अपग्रेड के लिए इतने ज्यादा पैसे खर्च करना बिल्कुल भी सही नहीं है। हालांकि अभी किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले हमे कुछ टाइम और इंतजार कर लेना चाहिए। जल्द ही कंपनी भी फीचर्स से पर्दा उठा सकती है, और अभी लॉन्च में भी काफी समय है। इस लिए आप अभी Galaxy S23 को खरीद सकते हैं। फोन का प्राइस इस वक्त 74,999 रुपये है।
संबंधित खबरें
WhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 hr agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
21 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
2 days agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
2 days agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines