Samsung Galaxy S24: अगर आप लंबे समय से Samsung का फ्लैगशिप फोन लेना प्लान कर रहे थे, लेकिन कीमत आड़े आ रही थी, तो अब सही मौका है. Amazon पर Samsung Galaxy S24 भारी छूट के साथ मिल रहा है, जिससे यह उन लोगों के लिए भी पहुंच में आ गया है जो कम बजट में प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहते हैं.
Amazon पर क्यों खास है ये डील
Amazon पर Samsung Galaxy S24 के Amber Yellow और Marble Grey कलर वेरिएंट 39,999 रुपये में लिस्टेड हैं. इस कीमत पर 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है. भारत में लॉन्च के समय इसी वेरिएंट की कीमत 74,999 रुपये थी, यानी सीधा करीब 35,000 रुपये का फायदा. इतनी बड़ी कटौती के बाद यह फोन फ्लैगशिप कैटेगरी में एक मजबूत डील बन जाता है.
कीमत कम, लेकिन फ्लैगशिप फील बरकरार
Galaxy S24 को खास बनाता है इसका प्रीमियम डिजाइन, शानदार डिस्प्ले और भरोसेमंद कैमरा सेटअप. यही वजह है कि कम कीमत होने के बावजूद यह सस्ता फोन महसूस नहीं होता. रोजमर्रा के इस्तेमाल से लेकर मल्टीटास्किंग तक, यह फोन आज भी फ्लैगशिप जैसी फील देता है.
S24 और S25 में असली फर्क क्या है
Galaxy S24 और नए Galaxy S25 के बीच सबसे बड़ा फर्क प्रोसेसर का है. S24 में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट मिलता है, जबकि S25 में ज्यादा पावरफुल Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है. परफॉर्मेंस की बात करें तो S24 का AnTuTu स्कोर करीब 1.8 मिलियन है, जबकि S25 लगभग 2.2 मिलियन तक पहुंचता है. हालांकि कैमरा, बैटरी कैपेसिटी और डिस्प्ले जैसे कई अहम हार्डवेयर फीचर्स दोनों में लगभग समान हैं.
2025 में Galaxy S24 किसके लिए सही है
अगर आपको लेटेस्ट चिपसेट और सबसे लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट चाहिए और बजट की कोई चिंता नहीं है, तो Galaxy S25 बेहतर ऑप्शन है. लेकिन अगर आप लगभग आधी कीमत में वही फ्लैगशिप एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो Galaxy S24 आज भी एक दमदार और समझदारी भरा विकल्प है. खासकर उन यूजर्स के लिए जो ब्रांड, कैमरा क्वालिटी और स्मूद परफॉर्मेंस को प्राथमिकता देते हैं.
ये भी पढ़ें- मौका चूक गए तो पछताएंगे! 73 हजार की छूट…Pixel 9 Pro Fold इतना सस्ता, अमेजन नहीं यहां है डील
संबंधित खबरें
नया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
23 hrs agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
1 day agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
1 day agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
1 day agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
1 day agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
2 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
2 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
2 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
2 days agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines