Samsung Galaxy S23 Ultra Price: नया फ्लैगशिप फोन खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए गुड न्यूज है। जल्द ही अमेजन पर Amazon Prime Days सेल 2024 आ रही है। इस सेल के दौरान कंपनी के पिछले जनरेशन के फ्लैगशिप, सैमसंग S23 अल्ट्रा पर भी भारी छूट देखने को मिलने वाली है। डिवाइस पावरफुल स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ-साथ सभी गैलेक्सी AI फीचर ऑफर करता है। चलिए सेल में मिलने वाली डील के बारे में जानते हैं…
Amazon Prime Day सेल में Samsung Galaxy S23 Ultra की कीमत
20 जुलाई से शुरू होने वाली सेल में गैलेक्सी S23 अल्ट्रा की कीमत इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट, Amazon कूपन और प्राइम डिस्काउंट के बाद 74,999 रुपये हो जाएगी। इसी प्राइस में आपको अभी लेटेस्ट iPhone 15 भी मिल रहा है जो Samsung के इस फोन से कैमरा के मामले में तो काफी पीछे है जबकि परफॉर्मेंस में भी सैमसंग ज्यादा दमदार ऑप्शन लग रहा है।
इतना ही नहीं फोन में मिलने वाले AI फीचर्स तो एप्पल के इस लेटेस्ट फोन में भी नहीं है जो इसे और भी खास बना देते हैं। इतना ही नहीं, ग्राहक एक्सचेंज वैल्यू में 38,600 रुपये तक की छूट ले सकते हैं। सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा का रेगुलर प्राइस 84,999 रुपये है। फिलहाल, फ्लिपकार्ट पर सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा की कीमत 89,999 रुपये है, जबकि क्रोमा और सैमसंग स्टोर के यूजर्स इसे 109,990 रुपये में खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें : DSLR जैसे कैमरे, AI-पावर्ड फीचर्स और मिनटों में होंगे चार्ज, HONOR ला रहा आज दो दमदार फोन
Samsung Galaxy S23 Ultra के स्पेसिफिकेशन
सैमसंग के इस दमदार फोन में 120 रिफ्रेश रेट वाला 6.8 इंच का डायनामिक AMOLED 2X क्वाड HD+ पैनल है। स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से प्रोटेक्टेड है और इसकी पीक ब्राइटनेस 1,750 निट्स है। स्मार्टफोन एड्रेनो GPU के साथ स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट से लैस है। यह डिवाइस 45W फास्ट चार्जिंग ऑप्शन के साथ 5000mAh की बड़ी बैटरी ऑफर करता है, जो Android 14-बेस्ड OneUI 6.1 पर चलता है और इसमें सर्किल टू सर्च जैसे AI फीचर्स भी मिलते हैं।
स्मार्टफोन में OIS के साथ 200 MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा वाइड और 10MP का 3x टेलीफोटो लेंस है। इसमें 10 MP का 10x टेलीफोटो रियर कैमरा भी है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए स्मार्टफोन में 12 MP का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, अल्ट्रा-वाइडबैंड (यूडब्ल्यूबी) और एक यूएसबी 3.2 जेन 1 पोर्ट मिलता है।
संबंधित खबरें
खराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 hr agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
3 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
5 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
22 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
23 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines