हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Amazon Sale से पहले Samsung Galaxy S23 Ultra समेत इन स्मार्टफोन्स को सस्ते में खरीदने का मौका!

विज्ञापन

Amazon Sale: अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकि हैं इससे पहले ही डील्स एंड ऑफर्स सामने आ गए हैं। कुछ लोग हर साल इस सेल का बेसब्री से इंतजार करते हैं, क्योंकि ये साल की सबसे बड़ी सेल है। इस बार 8 अक्टूबर से इसकी शुरुआत हो रही है। अमेजन प्राइम मेंबर्स 7 अक्टूबर की आधी रात से ही इस सेल का लाभ उठा सकते हैं।

इस साल, अमेजन स्मार्टफोन, टीवी, टैबलेट, इयरफोन और कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स सहित कई गैजेट्स पर शानदार डील और भारी छूट देने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पहले ही यूजर्स के साथ डील्स की कुछ डिटेल्स शेयर कर दी हैं, जिसमें चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर 89 प्रतिशत तक की छूट का खुलासा किया गया है।

एसबीआई कार्ड होल्डर्स के लिए एक्स्ट्रा ऑफर की पेशकश भी की गई है, जो इंस्टेंट 10 परसेंट डिस्काउंट ले सकते हैं। हालांकि, ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2023 से पहले, ई-कॉमर्स साइट ने अपने “kickstarter deals” के कुछ ऑफर्स को पेश किया है। ये ऑफर सीमित समय के लिए उपलब्ध हैं। आइये अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2023 के कुछ खास किकस्टार्टर डील के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा

अमेजन इस समय सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा सहित सैमसंग गैलेक्सी S23 सीरीज के सभी मॉडलों पर 17 प्रतिशत तक की छूट दे रहा है। सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा अब 1,24,999 रुपये में उपलब्ध है। सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा पर 37,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। डिवाइस में एक विशाल 6.8-इंच डिस्प्ले, एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम, स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC, 200-मेगापिक्सल रियर सेंसर के साथ एक ट्रिपल-कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए 12-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

ये भी पढ़ें : अब व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक यूज करने का मजा होगा दोगुना, मेटा ने पेश किया अपना पहला Generative AI Product

विज्ञापन

मोटोरोला रेजर 40

जुलाई 2023 में अमेजन सेल के दौरान लॉन्च किया गया मोटोरोला रेजर 40 अब 49 प्रतिशत छूट पर उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन 8GB रैम और 256GB स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में आता है, सेल में ये फोन मात्र 49,999 रुपये में उपलब्ध है।

मोटोरोला एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है, जिससे आप 42,500 रुपये तक बचा सकते हैं। मोटो रेजर 40 एंड्रॉइड 13 पर बेस्ड MyUX ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है और इसमें 6.9 इंच का फुल-एचडी+ पोलेड प्राइमरी डिस्प्ले है। स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 प्रोसेसर से लैस है।

विज्ञापन

Lava Agni 2

लावा अग्नि 2 में 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले है और यह मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 चिपसेट से लैस है, जो 50-मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। स्मार्टफोन की रियल प्राइस 21,999 रुपये है, यह वर्तमान में बैंक ऑफर के साथ अमेजन पर 19,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त, अमेजन की किकस्टार्टर डील इयरफोन, लैपटॉप, पीसी, स्मार्टवॉच और स्मार्ट टीवी सहित कई प्रोडक्ट्स पर उपलब्ध है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola