Samsung Galaxy S23 Ultra 5G Discount Offer: दिवाली सेल को खत्म हुए काफी दिन हो चुके हैं, लेकिन अमेजन ने अभी तक ऑफर्स का एंड नहीं किया है। अभी भी कई हाई एंड स्मार्टफोन प्लेटफॉर्म पर आधी कीमत में मिल रहे हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सैमसंग का एक तगड़ा फोन तो अमेजन पर 74 हजार रुपये के महा डिस्काउंट ऑफर के साथ लिस्टेड है। कंपनी इस डिवाइस को आधी कीमत पर खरीदने का मौका दे रही है। चलिए इस जबरदस्त डील पर एक नजर डालते हैं…
Samsung Galaxy S23 Ultra 5G Discount Offer
अमेजन पर इस वक्त Samsung Galaxy S23 Ultra 5G बिना किसी ऑफर के 75,990 रुपये में मिल रहा है। जबकि इस फोन का MRP 1,49,999 रुपये है। यानी अभी आप फोन को आधी कीमत पर अपना बना सकते हैं। एमआरपी से देखें तो फोन पर 74 हजार का डिस्काउंट मिल रहा है। इतना ही नहीं फोन पर No Cost EMI का भी ऑप्शन मौजूद है जहां से आप सिर्फ 3,421.73 रुपये की मंथली EMI पर इसे अपना बना सकते हैं। इसके अलावा फोन पर एक्सचेंज ऑफर के जरिए भी 26,400 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। जिसके बाद तो फोन की कीमत काफी कम हो जाती है। चलिए अब फोन के खास फीचर्स पर भी एक नजर डालते हैं…
Samsung Galaxy S23 Ultra 5G के स्पेसिफिकेशन
सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा में 6.8 इंच का डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जो 1440 x 3088 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन ऑफर करता है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ और 1750 निट्स की पीक ब्राइटनेस को भी सपोर्ट करती है।
ये भी पढ़ें : WhatsApp ने वीडियो कॉलिंग में किया बड़ा बदलाव, इन यूजर्स को होगा सीधा फायदा
मिलेंगे 7 साल के सॉफ़्टवेयर अपडेट
यह वेरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। यह स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 फॉर गैलेक्सी प्रोसेसर से लैस है और सैमसंग के OneUI 6.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। सैमसंग इसमें 7 साल के सॉफ़्टवेयर अपडेट का भी वादा कर रहा है, जिसका मतलब है कि गैलेक्सी S23 अल्ट्रा को 2030 तक सपोर्ट मिलेगा, जिससे यह आने वाले सालों के लिए फ्यूचर प्रूफ फोन है।
कैमरा भी जबरदस्त
फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए S23 अल्ट्रा में 200MP का प्राइमरी कैमरा है, 10MP का टेलीफोटो लेंस, 10MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा है। सेल्फी के लिए, इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा है। डिवाइस में 5000mAh की बैटरी है जो 45W फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग और 4.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट है।
संबंधित खबरें
4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
27 mins agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines