Samsung Galaxy S23 Lime Colour Launched: इस साल 2023 की शुरुआत में सैमसंग ने अपने पहले गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में फ्लैगशिप सीरीज का स्मार्टफोन पेश किया था। वहीं, अब इसका सैमसंग गैलेक्सी एस23 नए कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इन दिनों ट्रेंड पर चल रहा लाइम कलर गैलेक्सी एस23 के साथ भी आ गया है।
सैमसंग गैलेक्सी एस23 का ग्रीन, लैवेंडर, क्रीम और फैंटम ब्लैक कलर पहले से खरीदने के लिए उपलब्ध है। वहीं, अब इसका सैमसंग गैलेक्सी एस23 नए लाइम कलर में लॉन्च हो गया है। आइए गैलेक्सी S23 के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Samsung Galaxy S23 Lime Colour Launch in India
सैमसंग ने 16 मई, मंगलवार को नया लाइम कलर का गैलेक्सी एस23 पेश किया है। इसके 8GB+128GB की कीमत 74,999 और 8GB+256GB की कीमत 79,999 रुपये है। फोन पर 8,000 रुपये का अपग्रेड बोनस दिया जा रहा है। इसके अलावा बैंक ऑफर के जरिए आप 5 हजार रुपये का कैशबैक भी पा सकते हैं। दोनों स्टोरेज की कीमत 61,999 रुपये और 66,999 रुपये है।
Samsung Galaxy S23 Lime Colour Specifications
सैमसंग गैलेक्सी एस23 लाइम कलर वेरिएंट में अन्य गैलेक्सी एस23 हैंडसेट की तरह ही स्पेसिफिकेशन हैं। स्मार्टफोन में 6.1 इंच का फुल-एचडी+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन के साथ डिस्प्ले है। हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC द्वारा संचालित है, जिसे 8GB रैम के साथ जोड़ा गया है।
ये टॉप पर वन यूआई 5.1 के साथ एंड्रॉइड 13 पर चलता है। हैंडसेट में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है जिसमें 50MP का प्राइमरी वाइड-एंगल सेंसर, 12MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 10MP का टेलीफोटो कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 12MP का सेल्फी सेंसर है।
गैलेक्सी S23 में धूल और पानी के प्रतिरोध के लिए IP68 रेटिंग है। ये 3,900mAh की बैटरी पैक करता है जो 25W वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन वायरलेस पॉवरशेयर के माध्यम से वायरलेस ईयरबड्स जैसे अन्य डिवाइसों को चार्ज करने का भी सपोर्ट करता है।
संबंधित खबरें
iPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 hr agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
4 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines