Samsung Galaxy S23 FE Review: सैमसंग ने हाल ही में अपनी फ्लैगशिप गैलेक्सी S23 सीरीज के नए फैन एडिशन (FE) को लॉन्च किया था। शुरू से ही फैन एडिशन मॉडल कम कीमत पर हाई पर्फोमन्स और प्रीमियम डिजाइन देने के लिए जाने जाते हैं। नए सैमसंग गैलेक्सी S23 FE को भी अब बहुत से लोग खूब प्यार दे रहे हैं। हालांकि बहुत से लोगों के मन में अब ये सवाल है कि क्या हमें नए S23 FE में अपग्रेड करना चाहिए या नहीं। चलिए आज इस फोन का फुल रिव्यु देखते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी S23 FE का डिजाइन और पर्फोमन्स
नए सैमसंग गैलेक्सी S23 FE में ग्लास बैक पैनल के साथ एक प्रीमियम डिजाइन मिलता है। यह फ्लैगशिप S23 मॉडल के समान है। अब कंपनियां लगातार कम कीमत में भी हाई-एंड फोन पेश कर रही हैं। हालांकि, FE मॉडल में मोटे बेजेल्स हैं जो इसे थोड़ा भारी बना देते हैं। यदि आप फोन को केस के साथ यूज करना ज्यादा पसंद करते हैं तो इससे फोन और भी भारी हो जाएगा।
ये भी पढ़ें : Flipkart Big Billion Days Sale: ग्राहकों की हुई बल्ले बल्ले! Flipkart सेल में धड़ाम गिरे इन स्मार्टफोन्स के Price
मिलता है अडेप्टिव रिफ्रेश रेट
फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ एक 6.4-इंच OLED FHD+ डिस्प्ले मिलता है। सैमसंग इस रेंज में पहली बार अडेप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट दे रहा है। तो, डिवाइस अब कंटेंट के बेस पर खुद से 60Hz से 120Hz के बीच स्विच कर सकता है। स्क्रीन भी अब 1,450nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। अच्छे कलर कंट्रास्ट के साथ पैनल काफी शानदार दिखता है। फोन में Exynos 2200 प्रोसेसर है जो मल्टी-टास्किंग के लिए काफी अच्छा है।
कैसा है कैमरा?
गैलेक्सी S23 FE का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप सबसे खास है क्योंकि इसमें आपको फ्लैगशिप S23 मॉडल जैसा ही सेटअप मिल रहा है। डिवाइस में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। चिपसेट और सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन भी काफी अच्छा आउटपुट देता है। अन्य दो कैमरे 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर और एक 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर है। अगर आप फोटोग्राफी के लिए एक नया फोन ढूंढ रहे हैं तो इसे चुन सकते हैं।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
9 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
11 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
14 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
16 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines