Samsung Galaxy S23 FE: सैमसंग ने हाल ही में अपनी FE यानी फैन एडिशन सीरीज के तहत कई प्रोडक्ट्स को पेश किया था। ये सीरीज सस्ते में प्रीमियम फीचर्स के लिए जानी जाती है। इसी सीरीज के तहत कंपनी ने 4 अक्टूबर को Samsung Galaxy S23 FE को मार्केट में उतारा था। वहीं अगर आप भी इन दिनों इस स्मार्टफोन को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको इससे जुड़े 4 पॉइंट बताएंगे कि आपको ये स्मार्टफोन क्यों खरीदना चाहिए। कंपनी फोन पर इस वक्त 20 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है। जिसके बाद आप इसे सिर्फ 59,999 रुपये में खरीद सकते हैं। चलिए खरीदने से पहले इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
इस वीडियो में आप देखें फोन की Unboxing
डिस्प्ले
शुरुआत करते हैं फोन की डिस्प्ले से इसमें आपको 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ काफी बड़ा 6.4-इंच AMOLED FHD+ डिस्प्ले मिलता है। फोन अडाप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है, जिससे यह फोन खुद ही 60Hz से 120Hz के बीच स्विच कर सकता है। यह फीचर बैटरी के लिए काफी अच्छा है। जब आप कोई फिल्म या OTT प्लेटफार्म पर कंटेंट देख रहे हैं तो 120Hz रिफ्रेश रेट का कोई मतलब नहीं है। इस लिए ये फीचर काफी यूजफुल बन जाता है।
सैमसंग के इस फोन में हाई-एंड व्यूइंग एक्सपीरियंस के लिए HDR 10+ का सपोर्ट भी मिलता है। संक्षेप में कहें तो, इस पर कंटेंट देखने में आपको काफी मजा आने वाला है। फोन में आपको 1,450 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
परफॉर्मेंस
सैमसंग गैलेक्सी S23 FE कंपनी के इन-हाउस Exynos 2200 चिपसेट से लैस है, जो एक पावरफुल प्रोसेसर है लेकिन आज मार्केट में इससे भी पावरफुल प्रोसेसर मौजूद हैं। हालांकि ऐप्स के बीच स्विच करने, सोशल मीडिया ऐप्स का यूज करने, यूआई नेविगेट करने या ऐप लॉन्च करने पर इसमें आपको जबरदस्त परफॉर्मेंस मिलती है।
इस वीडियो में आप देखें फोन का Review
कैमरा
अगर आप एक जबरदस्त कैमरा वाला फोन ढूंढ रहे हैं तो सैमसंग गैलेक्सी S23 FE एक बेस्ट कैमरा फोन है। कैमरा दिन के उजाले में शानदार तस्वीरें कैप्चर करता है। इसमें 50 मेगापिक्सेल प्राइमरी कैमरा मिलता है जो काफी शार्प इमेज क्लिक करता है। हैरानी की बात यह है कि अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस की परफॉर्मेंस भी काफी धांसू है, जो आज भी बहुत से फोन्स में उतनी बेहतर नहीं है।
फोन से कुछ पोर्ट्रेट शॉट भी क्लिक किए गए जिसमें एज डिटेक्शन काफी अच्छा था। बैकग्राउंड ब्लर को कैमरा ने काफी ठीक से एडजस्ट किया। सैमसंग ने 3x जूम के साथ 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी दिया है, जो हमें 50,000 रुपये के आसपास की कीमत वाले फोन में शायद ही देखने को मिलता है। इसकी परफॉर्मेंस भी काफी अच्छी है।
बैटरी
रेगुलर यूज के दौरान ये फोन 9 से 10 घंटे तक चल सकता है। डिवाइस में 4,500mAh की बैटरी है। हालांकि गेमिंग के दौरान फोन की बैटरी तेजी से खत्म होती है। लगभग 30 मिनट की गेमिंग में, डिवाइस की बैटरी लाइफ 10 प्रतिशत और एक घंटे में 21 प्रतिशत तक कम हो जाती है। सैमसंग ने बैटरी को बढ़ाने के लिए इसमें 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट को भी जोड़ा है।
क्या आपको इसे खरीदना चाहिए?
सैमसंग गैलेक्सी S23 FE कई कारणों से एक अच्छा फोन है। इसका कैमरा काफी बढ़िया है और टेलीफोटो कैमरा का मिलना एक एक्स्ट्रा बोनस पॉइंट है। इसमें एक प्रीमियम डिजाइन और IP68 रेटिंग मिलती है, जो इसे बाकी फोन्स से अलग बनाता है। बैटरी लाइफ अच्छी है और रेगुलर परफॉर्मेंस भी काफी फास्ट है। हालांकि, फोन के रिटेल बॉक्स में आपको कोई चार्जर नहीं मिलता है, इसलिए इस पर आपको एक्स्ट्रा खर्च करना होगा।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
11 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
13 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
16 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
18 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines