Samsung Galaxy S23 FE Launch Date: दक्षिण कोरियाई टेक-दिग्गज सैमसंग के अपकमिंग फोन गैलेक्सी S23 FE सीरीज पिछले कुछ महीनों से सुर्खियों में है। लगातार इसे लेकर अलग-अलग जानकारी लीक हो रही है, लेकिन लॉन्चिंग के मामले में फोन कहीं न कहीं एक सस्पेंस बना हुआ है।
उम्मीद की जा रही थी कि इस साल 2023 की शुरुआत में सैमसंग गैलेक्सी S23 सीरीज के लॉन्च के बाद गैलेक्सी S23 FE भी लॉन्च कर दिया जाएगा, जिसमें तीन मॉडल- गैलेक्सी S23, गैलेक्सी S23+ और गैलेक्सी S23 अल्ट्रा के शामिल होने की बात की जा रही है।
हालांकि, अब कहा जा रहा है कि गैलेक्सी S23 FE सीरीज इस साल लॉन्च नहीं होगा। एक विश्वसनीय टिपस्टर की मानें तो सैमसंग गैलेक्सी S23 FE स्मार्टफोन इस साल लॉन्च नहीं हो सकता है। फिलहाल, फोन से संबंधित कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। कहा जा रहा है कि सैमसंग का ये गैलेक्सी S23 FE मॉडल, गैलेक्सी S22 FE की तरह छोड़ा जा सकता है।
कथित तौर पर सैमसंग ने गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा मॉडल के प्रोडक्शन को बढ़ावा देने के लिए गैलेक्सी एस22 एफई मॉडल पर काम नहीं किया। पिछले साल गैलेक्सी S22 FE मॉडल की 3 मिलियन यूनिट बनाने का अनुमान लगाया गया था, लेकिन चिप की कमी होने के कारण और गैलेक्सी S22 अल्ट्रा की ज्यादा डिमांड होने के कारण गैलेक्सी S22 FE डिवाइस को रद्द करने की संभावना जताई जाती है।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि सैमसंग का आखिरी फैन एडिशन मॉडल सैमसंग गैलेक्सी S21 FE फोन रहा है। इसकी 30,999 रुपये की शुरुआती कीमत है, जो दो स्टोरेज ऑप्शन और 4 कलर में लॉन्च किया गया था।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
9 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
11 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
13 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
16 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines