नए कलर ऑप्शन में आ रहा Samsung Galaxy S23! जानें क्या होगी कीमत?
Edited By Sumit Kumar

Edited By Sumit Kumar

Samsung Galaxy S23 New Color Variant: दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने इस साल के फरवरी महीने में Galaxy S23 फोन को पेश किया था। इसे फैंटम ब्लैक, ग्रीन, लैवेंडर और क्रीम कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इस फोन को ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसी को देखते हुए अब, कंपनी ने पुष्टि है कि डिवाइस को एक नए कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।
सैमसंग ने आधिकारिक ट्विटर पर एक टीजर जारी किया है। हालांकि, टीजर से अपकमिंग कलर वेरिएंट के नाम का पता नहीं चलता है। लेकिन, ट्वीट की तस्वीर में ग्रीन कलर और नींबू है। इससे पता चलता है कि गैलेक्सी एस 23 लाइम ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। यह जल्द ही मार्केट में आ सकता है।
A refreshing twist to something (already) epic, coming soon. #ShareTheEpic #Samsung pic.twitter.com/PLH3O7kR5N
— Samsung India (@SamsungIndia) May 5, 2023
सैमसंग गैलेक्सी एस 23 लाइम ग्रीन रंग की कीमत बेस वेरिएंट के लिए 74,999 रुपये के समान होने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने नए कलर वेरिएंट की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
सैमसंग गैलेक्सी S23 में 120Hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 के साथ 6.1 इंच का डायनेमिक AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह डिवाइस स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर द्वारा संचालित है जो 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है।
कैमरे की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एस 23 के रियर में तीन कैमरे दिए गए हैं। जिसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एक 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो यूनिट शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी की ओर फोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 3,900mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W वायर्ड और 10W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: