SAMSUNG Galaxy S22 5G: दमदार कैमरा और बेहतरीन परफॉर्मेंस वाला नया 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए यह अच्छा मौका हो सकता है। अमेजन की शानदार डील में सैमसंग के धाकड़ स्मार्टफोन गैलेक्सी 22 5G को भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। यह फोन 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। चलिए इस फोन पर मिल रहे ऑफर की पूरी जानकारी देते हैं…
SAMSUNG Galaxy S22 5G: ऐसे सस्ते में खरीदें
अमेजन पर 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले सैमसंग गैलेक्सी 22 की एमआरपी 85,999 रुपये है, लेकिन इस समय इसे 40 फीसदी की भारी-भरकम डिस्काउंट के बाद 51,200 रुपये में बिक्री लिए उपलब्ध है। यानी फोन पर पूरे 34799 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। यहीं नहीं फोन पर 20,550 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। इस तरह एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ लेकर इस फोन को 30 हजार रुपये तक के प्राइस रेंज में खरीदा जा सकता है।
और पढ़िए – अमेजन पर बंपर ऑफर, 85,999 रुपये MRP वाला SAMSUNG फोन 30 हजार में! जल्द खरीदें
नोटः ग्राहकों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज ऑफर पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगी। साथ ही हम सलाह देते हैं कि फोन को खरीदने से पहले ऑफर की पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।
ऐसे हैं SAMSUNG Galaxy S22 5G के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी एस22 5जी में 6.1 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिवाइस 8GB रैम और 256GB तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। प्रोसेस के तौर पर कंपनी की ओर से इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट दी गई है।
फोन को पावर देने के लिए कंपनी द्वारा 3700mAh की बैटरी दी गई है, जो 25 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही इसमें 15 वॉट का वायरलेस चार्जिंग भी दी गई है।
ये भी पढ़ेंः 21,000 रुपये वाली स्मार्टवॉच 5 हजार से भी कम में! मौका हाथ से न जाए, जल्द खरीदें
कैमरे की जहां तक बात है तो फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी एस22 के रियर में तीन कैमरे दिए गए हैं। इसमें 50 मेगापिक्सल के मेन सेंसर के साथ एक 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और एक 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन- फैंटम ब्लैक, वाइट और ग्रीन में खरीदने के लिए उपलब्ध है। हैंडसेट एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड सैमसंग के One UI पर काम करता है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
18 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
20 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines