---विज्ञापन---

गैजेट्स

SAMSUNG Galaxy S21 FE 5G: बंपर ऑफर्स; 75 हजार का फोन सिर्फ 1,999 रुपये का! जानिए कैसे?

Samsung Galaxy S21 FE 5G Price Discounts: जब बात आती है स्मार्टफोन को खरीदने की तो हम अक्सर अपने बजट पर गौर करने के बाद ही फीचर्स पर ध्यान देते हैं। कई बार ऐसा बजट कम और पसंद अधिक कीमत वाला स्मार्टफोन होता है। ऐसे में अपनी पसंद का फोन खरीदने के लिए हमें ऑफर्स […]

Samsung Galaxy S21 FE 5G Price Discounts: जब बात आती है स्मार्टफोन को खरीदने की तो हम अक्सर अपने बजट पर गौर करने के बाद ही फीचर्स पर ध्यान देते हैं। कई बार ऐसा बजट कम और पसंद अधिक कीमत वाला स्मार्टफोन होता है। ऐसे में अपनी पसंद का फोन खरीदने के लिए हमें ऑफर्स का ही इंतजार करना पड़ता है।

आजकल ऑनलाइन बाजार में फोनों को ऑफर्स के जरिए कीमत से कम में खरीदा जा सकता है। ये भी एक कारण है कि लोग डील्स का इंतजार करके सस्ते में फोन को खरीद लेते हैं। अगर आप काफी समय से सैमसंग गैलेक्सी का एस21 एफई 5जी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके पास एक अच्छा मौका है।

---विज्ञापन---

दरअसल, 75 हजार रुपये में आने वाला सैमसंग गैलेक्सी S21 FE 5G अपनी असल कीमत से काफी कम में मिल रहा है। इस पर अलग-अलग ऑफर्स दिए जा रहे हैं जिसका फायदा मिलने पर फोन की कीमत सिर्फ 1,999 रुपये हो सकती है। आइए सैमसंग गैलेक्सी S21 एफई 5G पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में जानते हैं।

Samsung Galaxy S21 FE 5G की कीमत हुई आधे से भी कम

फ्लिपकार्ट पर सैमसंग गैलेक्सी एस21 एफई 5जी का 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट कम कीमत में मिल रहा है। फोन को यहां 74,999 रुपये की जगह सिर्फ 29,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसकी कीमत पर 45,000 रुपये का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है।

---विज्ञापन---

सिर्फ 1,999 रुपये में ऐसे खरीदने का मौका

सैमसंग गैलेक्सी एस21 एफई को आप सिर्फ 1,999 रुपये में खरीदना चाहते हैं तो आपके पास एक अच्छा मौका है। दरअसल, फोन पर 28,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। हालांकि, इतने रुपये तक की छूट पाने के लिए एक अच्छे कंडिशन का फोन चेंज करना जरूरी है।

अगर आप पुराना फोन बदलकर एक्सचेंज छूट का लाभ पाने में सफल रहे तो आपको 28000 रुपये की छूट मिल सकती है। सफलतापूर्वक ऑफर अप्लाई होने पर फोन की कीमत आपके लिए सिर्फ 1,999 रुपये पड़ सकती है।

---विज्ञापन---
First published on: May 10, 2023 02:37 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola