हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Samsung ने कर दिया तहलका, Galaxy S21 FE 5G का नया वैरिएंट लॉन्च

विज्ञापन
फाइल फोटो

Samsung Galaxy S21 FE 5G: Samsung अपने धाकड़ मोबाइल फोन के लिए जाना जाता है। इसी कड़ी में कंपनी जल्द ही अपने धांसू फोन Galaxy S21 FE 5G का नया वैरिएंट लॉन्च करने वाली है। यह नेक्स्ट जेनरेशन फोन होगा।

Qualcomm स्नैपड्रैगन 888 मिलेगा

इस नए फोन का बेहद अट्रैक्टिव डिजाइन मिलेगा। इसमें पावरफुल परफॉमेंस के साथ धाकड़ फीचर्स दिए जाएंगे। हाल ही में कंपनी ने अपने इस नए फोन को लॉन्च करने का ऐलान किया है। जानकारी के अनुसार नए क्वालकॉम Samsung Galaxy S21 FE 5G में Qualcomm स्नैपड्रैगन 888, एक 5nm का प्रोसेसर दिया जाएगा। जो चलाने में स्मूथ एक्सपीरियंस देगा।

फाइल फोटो

फोन में 256 जीबी की मेमोरी

जानकारी के अनुसार यह कंपनी का प्रीमियम ‘S’ सीरीज फोन है। इसमें गेमिंग के लिए “एड्रेनो 660 जीपीयू मिलेगा। गैलेक्सी एस21 एफई 5जी गेमिंग के लिए दमदार बैटरी बैकअप देगा। फोन में 256 जीबी की मेमोरी दी जाएगी। इस जानदार फोन की बड़ी स्टोरेज में आप अपने पसंदीदा फोटो, वीडियो, ऐप्स और फ़ाइलों को आसानी से स्टोर कर सकते हैं। फिलहाल कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट, कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में खुलासा नहीं किया है।

Samsung Galaxy S21 FE में 6.4-inch का Full HD+ डिस्प्ले

फिलहाल बाजार में मिल रहे Samsung Galaxy S21 FE में 6.4-inch का Full HD+ डिस्प्ले आता है। कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 12MP + 12MP + 8MP का लेंस मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिल जाता है। अनुमान है नए फोन में इससे अधिक फीचर्स मिलेंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें