Samsung Galaxy M36 5G: मिड रेंज बजट सेगमेंट में सैमसंग का नया गैलेक्सी M36 5G अपने डिजाइन की वजह से चर्चा में है। इस फोन की कीमत 17,499 रुपये से शुरू होती है। इसमें तगड़ी बैटरी दी गई है। इस फोन में सैमसंग ने अपना खुद का प्रोसेसर दिया है। यह एक 5G स्मार्टफोन है। इस फोन का तगड़ा मुकाबला रियलमी,रेडमी और मोटोरोला जैसे फोन से होगा। लेकिन क्या यह फोन परफॉरमेंस में भी दमदार है? आइये जानते हैं।
Samsung Galaxy M36 5G: कीमत और वेरिएंट
- 6GB RAM+ 128GB Storage – 17,499 रुपये
- 8GB RAM+ 128GB Storage – 18,999 रुपये
- 8GB RAM+ 256GB Storage – 21,999 रुपये
Samsung Galaxy M36 5G: डिजाइन
डिजाइन के मामले में नए गैलेक्सी M36 5G पहली नजर में इम्प्रेस करता है। इसका रियर लुक अपने सेगमेंट का सबसे अच्छा दिखने वाला स्मार्टफोन है। रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। साथ ही LED फ़्लैश लाइट मिलती है। साइज़ में यह थोड़ा बड़ा है। इसके टॉप पर माइक्रोफोन है, इसके राईट साइड में पावर की और वॉल्यूम रोकर की मिलती है। इसके अलावा इसके नीचे स्पीकर, टाइप-C और माइक्रोफोन दिया है। लुक्स के मामले में यह नया गैलेक्सी M36 5G आपको पसंद आएगा। Orange Haze कलर में यह फोन काफी खूबसूरत है।
Samsung Galaxy M36 5G: डिस्प्ले
सैमसंग गैलेक्सी M36 5G में 6.7-इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया है जो सुपर एमोलेड पैनल पर बना है। यह डिस्प्ले 120Hz रेट के साथ है। इतना ही नहीं फोन में 1000निट्स पीक ब्राइटनेट की सुविधा मिलती है। डिस्प्ले को सेफ्टी देने के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास Victus+ से प्रोटेक्ट किया गया है। डिस्प्ले काफी ब्राइट और कलरफुल है। धूप में भी डिस्प्ले को आसानी से रीड किया जा सकता है।
Samsung Galaxy M36 5G: कैमरा
फोटो और वीडियो के लिए Galaxy M36 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस F/1.8 अपर्चर वाला 50MP मेन OIS सेंसर और 8MP का Ultra-wide एंगल लेंस और 2MP का Macro सेंसर दिया है। जबकि सेल्फी के लिए इस फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा दिया है। इस फोन के फ्रंट और रियर कैमरे से 4K वीडियो शूट कर सकते हैं। लो लाइट में भी आप अच्छी तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं, वहीं अगर रोशिनी बेहतर हो रिजल्ट सच में इम्प्रेस करते हैं।
Samsung Galaxy M36 5G: प्रोसेसर और परफॉरमेंस
परफॉरमेंस के लिए इस फोन में Exynos 1380 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 8GB रैम से लैस है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर लाया गया है जो One UI 6.1 के साथ मिलकर काम करता है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी लाइफ दी गई है। यह फोन 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। इस फोन में 13 5G Bands मिलते हैं जो सभी नेटवर्क पर फास्ट काम करते हैं। खास बात ये है कि यह फोन में Circle to Search फीचर के साथ आता है जिसके साथ Google Gemini Live भी मिलता है। डिजाइन से लेकर डिस्प्ले और परफॉरमेंस के मामले में यह फोन वैल्यू फॉर मनी है। अगर आपका बजट 20 हजार रुपये के आस-पास है तो Galaxy M36 5G एक राईट चॉइस साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy Z Flip7 खरीदने से पहले जानिए कितना है दमदार? पहले से हुआ एडवांस्ड
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines