Samsung Galaxy M36 5G Launch Price in India: दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता सैमसंग की ओर से एम सीरीज में एक नया फोन जोड़ दिया है जिसे चुपचाप अमेजन पर लॉन्च कर दिया गया है, लेकिन एक्स पोस्ट के जरिए फोन की पुष्टि की गई है। भारत में सैमसंग गैलेक्सी एम36 5जी लॉन्च हो गया है। कुछ दिनों पहले कंपनी ने टीजर के जरिए फोन की लॉन्च डेट की जानकारी दी थी। 27 जून को दोपहर 12 बजे सैमसंग गैलेक्सी एम36 5जी भारत में लॉन्च हो चुका है। इसकी पहली बिक्री जुलाई में शुरू होगी।
Samsung Galaxy M36 5G Sale Date in India
सैमसंग गैलेक्सी एम36 की पहली बिक्री 12 जुलाई को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। अमेजन इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर सैमसंग गैलेक्सी एम36 5जी खरीदने के लिए उपलब्ध किया जाएगा। पहली बिक्री के दौरान बैंक कार्ड ऑफर्स के जरिए फोन की कीमत पर डिस्काउंट मिल सकता है। सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर भी फोन बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Samsung Galaxy M36 Price in India
भारत में सैमसंग गैलेक्सी एम36 5जी को 20000 रुपये की कीमत के सेगमेंट में लॉन्च किया गया है। अमेजन पर लिस्टेड गैलेक्सी एम36 की शुरुआती कीमत 16,499 रुपये है। प्राइम डे सेल के दौरान इस फोन को आप खरीद सकते हैं। ये मिड रेंज स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 4 Lite और CMF Phone 2 Pro को टक्कर दे सकता है।
Samsung Galaxy M36 5G Specifications
सैमसंग गैलेक्सी एम36 5जी के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो अभी तक पुष्टि नहीं की गई है। फोन में 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर AMOLED डिस्प्ले हो सकता है जिसमें 120Hz की रिफ्रेश रेट स्क्रीन हो सकती है। फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस डिस्प्ले हो सकता है। फोन के आगे की तरफ होल-पंच कट आउट के साथ फ्रंट फेसिंग कैमरा मिलेगा। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा हो सकता है।
इस फोन में ऑप्टिकल छवि स्थिरीकरण (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। फोन के आगे के तरफ 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। ये फोन कई एआई फीचर्स के सपोर्ट के साथ हो सकता है। गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में फोन के बारे में बताया जा सकता है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
15 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
17 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
19 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines