Samsung Galaxy M14 5G Sale Date: हाल ही में सैमसंग गैलेक्सी एम14 5जी को भारत में लॉन्च किया गया है। वहीं, अब कुछ ही दिनों में फोन को बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा। 15 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च हुआ सैमसंग का लेटेस्ट 5जी स्मार्टफोन कई बेहतरीन फीचर्स के साथ हैं। आइए जानते हैं कि सैमसंग गैलेक्सी एम14 की कीमत कितनी है, इसकी बिक्री कब से शुरू है और फोन में क्या-क्या खासियत है?
Samsung Galaxy M14 5G Price in India
भारत में सैमसंग गैलेक्सी एम14 5जी के दो वेरिएंट्स लॉन्च किए जा चुके हैं। इस 5जी फोन के 4GB + 128GB की कीमत 13,490 रुपये और 4GB + 128GB की कीमत 14,990 रुपये है। इसके तीन कलर आइसी सिल्वर, बेरी ब्लू और स्मोकी टील ऑप्शन्स हैं।
और पढ़िए – एप्पल लेकर आने वाला है ‘Apple Glass’, जानें क्या है यह और कैसे करेगा काम
Samsung Galaxy M14 5G Sale Date & Availability
सैमसंग गैलेक्सी एम14 5जी को भारत में बिक्री के लिए 21 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से उपलब्ध किया जाएगा। अमेजन के माध्यम से फोन को खरीदा जा सकेगा। सेल के दौरान फोन ऑफर्स के साथ मिल सकते हैं, जिनसे इनकी कीमत कम हो सकती है।
Samsung Galaxy M14 Specifications
सैमसंग गैलेक्सी एम14 5जी में 6.6-इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जो 90 हट्र्ज स्क्रीन के साथ है। मल्टी-टास्किंग के लिए फोन में 5एनएम एक्सीनोस 1330 प्रोसेसर है। बेहतरीन गेमिंग के इसमें इमर्सिव 3डी ग्राफिक्स है। फोन में एक पॉवर-एफिशिएंट सीपीयू स्ट्रक्चर भी है। ये फोन 12GB तक रैम और रैम प्लस फीचर के साथ आता है।
और पढ़िए – Whatsapp पर मैसेज फॉरवर्ड करते हुए अब उसके साथ ही लिख सकेंगे विवरण, जानें पूरी खबर
Samsung Galaxy M14 Battery
बैटरी की बात करें तो इसमें 6000 एमएएच की बैटरी है, जो फुल चार्जिंग पर दो दिन तक चल सकता है। दावा है कि फोन 25वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। फोन की बैटरी क्विक टाइम पर चार्ज हो सकती है। कैमरे की बात करें तो इसमें एफ 1.8 लेंस लो-लाइट फोटोग्राफी है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फोन में 13 एमपी का फ्रंट कैमरा है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
Airtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
16 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
17 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
19 hrs agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
21 hrs agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
23 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines