Samsung Galaxy M14 5G: सैमसंग ने सोमवार को इंडियन मार्केट में 50 एमपी ट्रिपल कैमरा और 6000 एमएएच बैटरी वाला अपना धांसू मोबाइल फोन लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक इस नए फोन में पावरफुल 5 एनएम प्रोसेसर होगा।
कीमत होगी बेहद कम
Samsung Galaxy M14 5G फुल एचडी प्लस 90 हट्र्ज डिस्प्ले फोन है। इसमें 6.6-इंच की स्क्रीन दी गई है। Samsung Galaxy M14 5G अलग-अलग वेरिएंट में 13,490 रुपये (4 प्लस 128 जीबी) और 14,990 रुपये (6 प्लस 128 जीबी) मिलेगा।
21 अप्रैल से बिक्री होगी
गैलेक्सी एम14 5जी की बिक्री 21 अप्रैल को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। इसे अमेजन या कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसमें तीन रंग आइसी सिल्वर, बेरी ब्लू और स्मोकी टील उपलब्ध है। सैमसंग इंडिया के मोबाइल बिजनेस के निदेशक राहुल पाहवा ने कहा, “2019 में लॉन्च होने के बाद से, गैलेक्सी एम सीरीज ने भारत में लाखों उपभोक्ताओं का प्यार और प्रशंसा प्राप्त की है। इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए, हमें गैलेक्सी एम14 5जी को पेश करने पर गर्व है, जो कि एक सेगमेंट डिसरप्टर है।”
फोटोग्राफी के लिए बेस्ट फोन है
नए फोन में एफ1.8 लेंस लो-लाइट दिया गया है। जो फोटोग्राफी के लिए बेस्ट है। सेल्फी के लिए इसमें 13 एमपी का फ्रंट कैमरा है। कंपनी का दावा है कि यह फोन बिना चार्ज किए दो दिन तक चल सकता है। स्मार्टफोन 25वॉट फास्ट चार्जिग को भी सपोर्ट करता है जो आपके फोन को त्वरित समय में रिचार्ज कर सकता है। डिवाइस में मल्टी-टास्किंग के लिए सेगमेंट-अग्रणी 5एनएम एक्सीनोस 1330 प्रोसेसर है।
चार साल तक सेफ्टी
इसमें एक पॉवर-एफिशिएंट सीपीयू स्ट्रक्चर, स्मूद और इमर्सिव 3डी ग्राफिक्स है। यह एंड्रॉइड 13 पर आधारित वन यूआई 5.1 कोर के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक गैलेक्सी एम14 5जी के लिए ओएस अपग्रेड की 2 जेनरेशन और 4 साल तक का सिक्यॉरिटी अपडेट मुहैया कराएगी।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines