---विज्ञापन---

गैजेट्स

महज 8 हजार रुपये में मिल रहा Samsung का यह धांसू फोन, 13 MP कैमरा और 6.5 इंच की बड़ी स्क्रीन

Samsung Galaxy M04: सैमसंग किफायती दाम में हाई क्लास कैमरा और बैटरी बैकअप के लिए जाना जाता है। इसी सेगमेंट में कंपनी का एक धाकड़ फोन है Samsung Galaxy M04. खास बात यह है कि फ्लिपकार्ट इस फोन पर तकरीबन 26 फीसदी तक की छूट दी रहा है। M04 में 6.5 इंच की IPS LCD […]

Samsung Galaxy M04: सैमसंग किफायती दाम में हाई क्लास कैमरा और बैटरी बैकअप के लिए जाना जाता है। इसी सेगमेंट में कंपनी का एक धाकड़ फोन है Samsung Galaxy M04. खास बात यह है कि फ्लिपकार्ट इस फोन पर तकरीबन 26 फीसदी तक की छूट दी रहा है।

M04 में 6.5 इंच की IPS LCD स्क्रीन 

ऑनलाइन स्टोर पर भी Samsung Galaxy M04 की कीमत अब 11,499 हजार रुपये से घटकर 8,399 रुपये हो गई है। सैमसंग गैलेक्सी M04 में 6.5 इंच की IPS LCD स्क्रीन दी गई है, जो वॉटरड्रॉप नॉच फीचर के साथ आती है। यह कंपनी का जानदार स्मार्ट फोन है।

---विज्ञापन---

 

Samsung Galaxy M04 price, Samsung Galaxy M04 features, Samsung Galaxy M04 specification, tec news, phone under 10000

फाइल फोटो

Samsung Galaxy M04 में स्क्रीन का फुल साइज 720 x 1600 रिज़ॉल्यूशन

Samsung Galaxy M04 में स्क्रीन का फुल साइज 720 x 1600 रिज़ॉल्यूशन और 270 पीपीआई के साथ इस पर वीडियो कंटेंट देखने का मजा दोगुना कर देता है। अट्रैक्ट्रिव डिजाइन के साथ इसमें शानदार कलर ऑफर किए जाते हैं। इस दमदार फोन में पीछे की तरफ दो कैमरे और एक एलईडी लाइट है।

---विज्ञापन---

दोनों कैमरों में 13MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का धांसू बैकअप कैमरा

फोन के दोनों कैमरों में 13MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का धांसू बैकअप कैमरा मिलता है। वहीं, इस जबरदस्त स्मार्टफोन का 5MP फ्रंट-फेसिंग कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए बेहतरीन है। Samsung Galaxy M04 में MediaTek Helio P35 चिपसेट मिलता है, जो इसे अन्य मोबाइल फोन के मुकाबले तेज बनाता है।

Samsung Galaxy M04 में 5000 mAh की बैटरी 

यह फोन जल्दी से हैंग नहीं होता है। इसमें 4GB रैम और ऑक्टा-कोर डुअल कॉर्टेक्स A53 CPU मिलता है, जो इसे भरोसेमंद परफॉमेंस देता है। इस फोन में GE8320 GPU की पावर और ली-पॉलीमर बैटरी है जो इसे जल्दी चार्ज करने में मदद करती है। Samsung Galaxy M04 में 5000 mAh की बैटरी मिलती है। जिससे इसे बार-बार चार्ज करने का झंझट नहीं है।

---विज्ञापन---

इसमें 8GB RAM का भी विकल्प मिलता है

इसमें 8GB RAM का भी विकल्प मिलता है। यह 4G फोन है। इसे खरीदने की तारीख से डिवाइस के लिए 1 वर्ष की निर्माता वारंटी और बैटरी सहित इन-बॉक्स एक्सेसरीज़ के लिए 6 महीने की निर्माता वारंटी दी जा रही है। इसके अलावा HSBC क्रेडिट कार्ड से इसे खरीदने पर 250 रुपये तक कैशबैक का ऑफर मिल रहा है।

First published on: Jul 31, 2023 06:14 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola