Samsung Galaxy M04 Launch in India: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग अपने कई डिवाइस भारतीय बाजार में उतारती है। इसके फोन को काफी भारतीय ग्राहक पसंद भी करते हैं। कंपनी लगातार एक से एक फीचर्स के स्मार्टफोन लेकर आ रही है। साल के आखिरी महीने में भी कंपनी ने अपना जबरदस्त स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है।
सैमसंग के लेटेस्ट स्मार्टफोन का नाम गैलेक्सी एम04 है, जिसे 10 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया गया है। आइए सैमसंग गैलेक्सी एम04 स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
और पढ़िए – Motorola ने लॉन्च किया Moto G Play स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स से लेकर सबकुछ
Samsung Galaxy M04 Launch price & Availability India
सैमसंग ने गैलेक्सी एम04 को 9 दिसंबर, शुक्रवार को भारत में लॉन्च किया है। इसके 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 8,499 रुपये है। सैमसंग का ये स्मार्टफोन ब्लू, गोल्ड, मिंट ग्रीन और व्हाइट कलर ऑप्शन में आएगा। ये 16 दिसंबर को दोपहर 12 बजे IST पर अमेजन के माध्यम से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Samsung Galaxy M04 Specifications
सैमसंग गैलेक्सी एम04 एंट्री-लेवल स्मार्टफोन में 6.5-इंच HD+ डिस्प्ले वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच और मोटी चिन के साथ मिलता है। ये MediaTek Helio P35 SoC द्वारा संचालित है। कैमरे की बात करें तो इस हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप है। ये 13-मेगापिक्सल के मुख्य कैमरे और 2-मेगापिक्सल के सेकेंडरी सेंसर द्वारा हाइलाइट किया गया है। इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। गैलेक्सी M04 में 5,000mAh की बैटरी भी है।
और पढ़िए – Asus Zenfone 9 को मिला Android 13 अपडेट, डिजाइन परिवर्तन और सुधार भी शामिल
Samsung Galaxy M04 Features
सैमसंग ने रैम प्लस फीचर भी शामिल किया है, जो उपयोगकर्ताओं को कुल 8GB तक रैम प्रदान करता है। माइक्रोएसडी कार्ड (1TB तक) के माध्यम से विस्तार योग्य 128GB तक का ऑनबोर्ड स्टोरेज भी है। सैमसंग गैलेक्सी एम04 एंड्रॉयड 12 पर वन यूआई 4.1 स्किन के साथ चलेगा। दक्षिण कोरियाई दिग्गज ने इस स्मार्टफोन के लिए दो साल तक का ओएस अपग्रेड देने का भी वादा किया है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
13 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
15 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
17 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines