Samsung Galaxy Flip Phone Launch Date: सैमसंग के अपकमिंग फोल्डेबल फोन पर कई लोगों की नजरें टिकी हुई है, जिसे कंपनी के आगामी इवेंट के दौरान लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है, लेकिन सैमसंग अनपैक्ड इवेंट की तारीख की घोषणा कर दी है।
सैमसंग का अनपैक्ड इवेंट 26 जुलाई 2023 को शाम 4 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। इस इवेंट को साउथ कोरिया में आयोजित किया जाएगा। जबकि, लाइव स्ट्रीम के माध्यम से दुनियाभर के लोग इवेंट को देख सकेंगे। संभावना है कि इवेंट के दौरान सैमसंग गैलेक्सी फ्लिप 5, सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड 5 स्मार्टफोन, सैमसंग गैलेक्सी वॉच और सैमसंग पैड को लॉन्च किया जा सकता है।
हालांकि, कंपनी की ओर से लॉन्च से पहले सैमसंग गैलेक्सी फ्लिप फोन को प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध कर दिया है, जिसके लिए प्री-रिचर्व पास की घोषणा की गई है। इसका मतलब ये है कि गैलेक्सी फ्लिप फोन को खरीदने के इच्छुक लॉन्च से पहले फोन की प्री-बुकिंग कर सकते हैं और कुछ गिफ्ट वाउचर का लाभ भी पा सकते हैं।
Samsung Galaxy Flip Phone की कहां से करें बुकिंग?
सैमसंग के आधिकारिक वेबसाइट और फ्लिपकार्ट के माध्यम से आप कंपनी के अपकमिंग स्मार्टफोन को लॉन्च से पहले बुक कर सकते हैं। यहां पर सैमसंग गैलेक्सी ने प्री-रिजर्व पास को अनपैक किया, जिसकी कीमत 1,999 रुपये है। ऑफर के तहत प्री-बुकिंग करने पर 5000 रुपये का फायदा दिया जाएगा। इसका लाभ आप फोन की डिलीवरी के दौरान उठा सकेंगे।
Galaxy Flip Phone की कैसे करें प्री-बुकिंग?
फ्लिपकार्ट के माध्यम से आप सैमसंग गैलेक्सी की प्री-बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए फ्लिपकार्ट पर पहले लॉगइन कर लें। इसके बाद samsung galaxy unpacked pre-reserve pass को सर्च करें। यहां पर इसे खरीदने का ऑप्शन होगा। इसके लिए बाय नाउ ऑप्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा, जिसमें अपना ईमेल या फिर मोबाइल नंबर एंटर करें। इसके बाद अपना डिलीवरी एड्रेस और आर्डर समरी देखने के बाद पेमेंट करें। इस तरह से फोन की प्री-बुकिंग हो जाएगी जिसकी जानकारी आपके फोन नंबर और ई-मेल पर आ जाएगी।
संबंधित खबरें
भारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
5 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
7 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
9 hrs agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
10 hrs agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
12 hrs agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines