Samsung Galaxy F55 Price and Features: सैमसंग गैलेक्सी F55 5G यूनिक डिजाइन, इम्प्रेसिव स्पेसिफिकेशन और एक बेहतर कैमरे के साथ 27 मई को लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है। स्मार्टफोन खास लेदर फिनिश के साथ आएगा और कुछ नए कलर में पेश किया जाएगा। लेटेस्ट अपडेट में Samsung Galaxy F55 5G की कीमत लीक हो गई है। चलिए फोन की संभावित कीमत और इसके कुछ खास फीचर्स जानते हैं…
Samsung Galaxy F55 की कीमत
टिपस्टर अभिषेक यादव के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी F55 5G की कीमत 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के लिए 26,999 रुपये से शुरू हो सकती है। जबकि फोन के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये हो सकती है जबकि टॉप-एंड 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 32,999 रुपये हो सकती है। इसके अलावा, टिपस्टर ने कहा है कि स्मार्टफोन पर चुनिंदा कार्ड ऑफर्स के साथ 2,000 रुपये की छूट भी मिलेगी।
Samsung Galaxy F55 के स्पेसिफिकेशंस
सैमसंग गैलेक्सी F55 5G में 6.7-इंच FHD+ AMOLED पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। स्मार्टफोन में 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। गैलेक्सी F55 5G में 45 वॉट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी मिल सकती है। स्मार्टफोन 4 साल के ओएस अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी पैच के साथ Android 14 पर चल सकता है।
Samsung Galaxy F55 के कैमरा फीचर्स
कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में यूएसबी 2.0 पोर्ट, वाईफाई 6, ब्लूटूथ वर्जन 5.2 और एनएफसी मिल सकता है। डिवाइस IP67 सर्टिफिकेशन के साथ भी आ सकता है। कैमरा की बात करें तो स्मार्टफोन में OIS सपोर्ट के साथ 50 MP प्राइमरी शूटर, 8 MP अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2MP मैक्रो लेंस मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 50 MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
संबंधित खबरें
iPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
3 hrs agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
5 hrs agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
2 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
3 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoविराट कोहली यूज करते हैं कौन-सा फोन? एक सेल्फी से खुला राज
4 days agoयूजर्स की मौज! Jio के इस ऑफर में फ्री मिल रहा 6 महीने का रिचार्ज
4 days agoAmazon या Flipkart किस सेल में ज्यादा सस्ता मिलेगा iPhone?
4 days agoअक्टूबर में लॉन्च होंगे ये शानदार फोन्स, देखें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines