50MP सेल्फी कैमरा वाला Samsung का दमदार स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत भी सिर्फ इतनी

Samsung Galaxy F55 5G launch Price in india: सैमसंग ने आज भारत में सबसे हल्का लेदर डिजाइन वाला फोन लॉन्च कर दिया है। फोन में दमदार कैमरा के साथ कई खास फीचर्स मिल रहे हैं। चलिए इसके बारे में जानते हैं।

Samsung Galaxy F55 5G launch Price in india

Samsung Galaxy F55 5G launch Price in india: सैमसंग गैलेक्सी F55 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है। पहले कंपनी इस फोन को महीने की शुरुआत में लॉन्च करने वाली थी लेकिन सैमसंग ने फोन के लॉन्च को महीने के अंत तक टाल दिया। आखिरकार कंपनी ने आज इसे कई दमदार फीचर्स के साथ पेश कर दिया है। डिवाइस का सबसे हाइलाइटेड इसका Vegan लेदर बैक पैनल डिजाइन है। इसे ‘2024 का सबसे हल्का लेदर डिजाइन वाला स्मार्टफोन’ भी कहा जा रहा है। सैमसंग गैलेक्सी F55 5G को गैलेक्सी C55 5G का रीब्रांडेड मॉडल कहा जा रहा है, जिसे पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था।

Samsung Galaxy F55 5G के स्पेसिफिकेशन

गैलेक्सी F55 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। डिवाइस में स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 SoC प्रोसेसर है जिसमें 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज में पेश किया गया है इसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। फोन में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलती है, हालांकि बॉक्स में कोई एडॉप्टर नहीं मिलता।

Samsung Galaxy F55 5G के कैमरा फीचर्स

कैमरा के मामले में भी ये फोन काफी जबरदस्त है। गैलेक्सी डिवाइस में OIS के साथ 50 MP प्राइमरी सेंसर, 5 MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP मैक्रो कैमरा मिलता है। फ्रंट में, गैलेक्सी फोन में 50 MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। ये फोन Reels बनाने वालों के लिए बेस्ट है।

Samsung Galaxy F55 5G

कनेक्टिविटी फीचर्स

कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, 4जी एलटीई, एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है। फोन एंड्रॉइड 14-बेस्ड वन यूआई 6.1 चलाता है जिसमें सैमसंग चार साल के एंड्रॉइड ओएस अपडेट और पांच साल के रेगुलर पैच देने का वादा कर रहा है।

Samsung Galaxy F55 5G की भारत में कीमत

भारत में गैलेक्सी F55 की कीमत 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 26,999 रुपये से शुरू होती है। जबकि 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। वहीं, फोन के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है। यह एप्रिकॉट क्रश और रेसिन ब्लैक कलर में पेश किया गया है। आप फोन को आज शाम 7 बजे (IST) से फ्लिपकार्ट और सैमसंग इंडिया से खरीद सकते हैं।

एचडीएफसी बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड का यूज करके फोन खरीदने पर सैमसंग 2,000 रुपये का कैशबैक दे रहा है। फोन के साथ आप सैमसंग का 45W USB PD PPS फास्ट चार्जर भी सिर्फ 499 रुपये में पा सकते हैं। जबकि Galaxy Fit 3 को सिर्फ 1,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ