हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Samsung Galaxy F54 5G भारत में लॉन्च, 108MP कैमरा, 6000mAh बैटरी समेत कई खास फीचर्स शामिल!

विज्ञापन

Samsung Galaxy F54 Launch Price in India: दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता सैमसंग ने आखिरकार अपना नया 5जी फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। 6 जून को दोपहर 3 बजे भारत में सैमसंग गैलेक्सी एफ54 5जी लॉन्च हो गया है। लॉन्च से पहले ही फोन का एक माइक्रो पेज फ्लिपकार्ट पर लाइव था। वहीं, अब फ्लिपकार्ट के जरिए फोन प्री-ऑर्डर के लिए भी उपलब्ध कर दिया गया है। आइए सैमसंग गैलेक्सी एफ54 5जी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy F54 5G Price and Availability in India

सैमसंग ने गैलेक्सी एफ54 5जी को 30 हजार से कम में पेश किया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 27,999 रुपये से शुरू है। फोन को फ्लिपकार्ट पर दोपहर 3 बजे उपलब्ध किया जा रहा है। यहां से ग्राहकों को प्री-बुकिंग की सुविधा मिलेगी। जबकि, सैमसंग की साइट पर भी फोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy F54 5G Specifications

सैमसंग गैलेक्सी एफ54 5जी में 120Hz रिफ्रेश रेट और HD + रिजॉल्यूशन के साथ 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 कोटिंग प्रोटेक्शन स्क्रीन दी गई है। ये फोन सैमसंग के होम-ब्रूड Exynos 1380 चिपसेट द्वारा संचालित है, जिसे 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

कैमरे के मामले में इसका बैक कैमरा डिजाइन बिल्कुल फ्लैगशिप गैलेक्सी S23 के जैसा है। सैमसंग गैलेक्सी एफ54 5जी में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें OIS सपोर्ट के साथ 108MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और एक 2MP का मैक्रो सेंसर है। जबकि, फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर है।

Samsung Galaxy F54 Battery 

बैटरी की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एफ54 में 6000mAh की बैटरी दी गई है। ये फोन 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट चार्जर के साथ आता है। इस कीमत में आने वाले दूसरे ब्रांड के फोन की तुलना में इसकी चार्जिंग कैपिसिटी थोड़ी कम लग रही है। इसके अलावा फोन के साथ चार्जर नहीं दिया जाएगा, जिस वजह से यूजर्स को फोन के साथ एक चार्जर भी अलग से खरीदना पड़ सकता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें