Samsung Galaxy F54 5G Launch In India: सैमसंग अपने नए स्मार्टफोन गैलेक्सी एफ 54 5जी को भारत में लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वह गैलेक्सी एफ 54 को भारतीय बाजार में 6 जून को पेश करेगा। लॉन्चिंग डेट का खुलासा करते हुए कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है। ग्राहक 999 रुपये की जमा राशि के साथ कंपनी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से फोन को प्री-बुक कर सकते हैं।
Samsung Galaxy F54 5G: स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)
इस स्मार्टफोन में कथित तौर पर 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच FHD+ सुपर AMOLED प्लस इनफिनिटी-O डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। यह ऑक्टा-कोर Exynos 1380 प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा, जिसमें माली-G68 MP5 GPU के साथ 2.4GHz क्वाड A78 और 2GHz क्वाड A55 CPU शामिल हैं।
कैमरे के मोर्चे पर सैमसंग के इस स्मार्टफोन के रियर में तीन कैमरे होंगे। जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा के साथ एक 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल होगा। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः 1 जून से Myntra का EORS18, मिलेंगे 6000 से अधिक ब्रांड्स के 20 लाख से अधिक प्रोडक्टस
इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस स्मार्टफोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी पैक होगी जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। डिवाइस वन यूआई 5.1 के साथ एंड्रॉइड 13 पर चलेगा और इसमें एक हाइब्रिड डुअल सिम सेटअप होगा।
फोन में 5G SA/NSA, डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 ac, ब्लूटूथ 5.3, और GPS + GLONASS जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स होंगे। उम्मीद है कि यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में दो वेरिएंट में आएगा। जिसमें 6GB + 128GB और 8GB + 256GB वेरिएंट शामिल होगा।
Samsung Galaxy F54 5G: कीमत (संभावित)
रिपोर्ट्स की मानें तो गैलेक्सी F54 5G के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये और 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 30,000 रुपये से कम हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी आधिकारिक तौर पर इसकी कीमत का खुलासा नहीं की है।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
8 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
10 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
13 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
15 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines