Samsung Galaxy F23 5G: आपका बजट 15 हजार रुपये के आस-पास है और आप एक नया 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह सुनहरा मौका हो सकता है। शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर इस समय इलेक्ट्रॉनिक्स सेल चल रही है। यह सेल 24 मार्च से शुरू हुई है और 30 मार्च तक चलेगी। इस सेल में सैमसंग के धाकड़ फोन Samsung Galaxy F23 5G को भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। इसके साथ ही बैंक सहित अन्य ऑफर भी मिल रहे हैं। जिसके बाद इस धांसू फोन की कीमत एमआरपी से बेहद कम हो जाती है।
Samsung Galaxy F23 5G: कीमत और ऑफर
फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन के 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट को 15,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि, इसकी एमआरपी 22,999 रुपये है। यानी फोन पर पूरे 30 फीसदी की छूट। इसके साथ ही चुनिंदा बैंक कार्ड्स का इस्तेमाल करने पर 1 हजार रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट मिल रही है। यहीं नहीं, फोन पर एक्सचेंज ऑफर के तहत 15,450 रुपये तक का डिस्काउंट भी मिल रहा है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगी।
ऐसे में मान लीजिए आप एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ लेने में कामयाब हो जाते हैं, तो आप यह स्मार्टफोन मात्र 549 रुपये (15,999-15,450) में अपना बना सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Redmi के इस नए स्मार्टफोन के लिए टूट पड़े लोग, पलभर में हुआ Sold Out
Samsung Galaxy F23 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में तीन कैमरे दिए गए हैं। जिसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर इस फोन में 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी टाइप-C और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।
ये भी पढ़ेंः 50MP कैमरा, 90Hz डिस्प्ले के साथ Moto G13 भारत में लॉन्च, कीमत 10 हजार से भी कम, सेल इस दिन से होगी शुरू
स्नैपड्रैगन 750G चिपसेट से लैस यह स्मार्टफोन 6GB तक की रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए कंपनी की ओर से इसमें 5000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
संबंधित खबरें
फोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
27 mins agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 hr ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
3 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines