Samsung Galaxy F15 5G Price in India: सैमसंग ने भारत में आज एक और दमदार फोन सैमसंग गैलेक्सी F15 5G (Samsung Galaxy F15 5G) लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किया है। कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता ने लॉन्च से पहले ही कई फीचर्स की घोषणा कर दी थी। फोन में 6,000 एमएएच की बैटरी मिलती है और इसमें 4 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने वाले हैं। कहा जा रहा है कि 15 हजार के बजट में ये फोन vivo T2x 5G और Motorola G34 5G को कड़ी टक्कर देता दिख रहा है। यह डिवाइस रात 7 बजे Early Sale में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। आइये पहले लेटेस्ट लॉन्च हुए फोन की कीमत और फीचर्स जानते हैं…
Samsung Galaxy F15 5G की कीमत
सैमसंग गैलेक्सी F15 5G के 4GB रैम/128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 13,999 से शुरू होती है। वहीं इसके साथ ही फोन पर 1,500 रुपये का कार्ड डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे स्मार्टफोन की कीमत घटकर 11,999 हो जाती है। वहीं फोन के 6GB रैम/128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 14,999 रखी गई है।
Samsung Galaxy F15 5G के फीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी F15 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.5-इंच फुल HD+ sAMOLED पैनल मिलता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें मीडियाटेक 6100+ प्रोसेसर का यूज किया गया है। कैमरा की बात करें तो, गैलेक्सी F15 5G में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP प्राइमरी सेंसर और एक अल्ट्रा-वाइड और माइक्रो सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें आपको 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
ये भी पढ़ें : सिर्फ 15 हजार में 108MP कैमरा वाले फोन, Reel Creators के लिए 4 बेस्ट ऑप्शंस
vivo T2x 5G और Motorola G34 5G को देगा टक्कर?
कहा जा रहा है कि 15 हजार रुपये के बजट में ये फोन सीधे तोर पर vivo T2x 5G और Motorola G34 5G को कड़ी टक्कर देगा क्योंकि वीवो 8 GB RAM और 128 GB स्टोरेज मिलती है। ये फोन भी 6.58 inch Full HD+ डिस्प्ले ऑफर करता है। साथ ही इसमें भी आपको 50MP + 2MP का रियर और 8MP का Front कैमरा मिलता है। हालांकि सैमसंग के मुकाबले इसमें सिर्फ 5000 mAh की बैटरी मिल रही है।
Motorola G34 5G
दूसरी तरह Motorola G34 5G भी इस प्राइस में 8GB RAM और 128 GB ROM ऑफर कर रहा है। इस फोन में भी आपको 6.5 inch का HD+ डिस्प्ले और 50MP + 2MP का रियर कैमरा और 16MP का Front कैमरा मिलता है। इस फोन में भी आपको 5000 mAh की बैटरी और
Snapdragon 695 5G प्रोसेसर मिलता है।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
12 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
16 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
18 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
19 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
19 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines