Samsung Galaxy F14: कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग गैलेक्सी F14 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है। कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग डेट को कंफर्म कर दिया गया है। सैमसंग अपने इस अपकमिंग स्मार्टफोन भारत में 24 मार्च को पेश करने वाला है। यहां हम आपको सैमसंग के इस अपकमिंग स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स से लेकर कीमत तक की जानकारी देंगे।
Samsung Galaxy F14 की भारत में कितनी होगी कीमत?
कीमत की बात करें तो संभावना है कि सैमसंग अपने इस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में 10,000 से 15,000 हजार रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च कर सकता है। Galaxy F14 पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy F13 के सक्सेसर होगा। कंपनी ने गैलेक्सी F13 को भारत में 12,000 रुपये में लॉन्च किया था। अब चलिए इसके स्पेसिफिकेशन्स पर नजर डालते हैं…
ऐसे होंगे Samsung Galaxy F14 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कंपनी ने पुष्टि की है कि सैमसंग एफ 14 में FHD + रिजॉल्यूशन के साथ 6.6 इंच का डिस्पले मिलेगा। यह डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन से लैस होगा। गैलेक्सी F14 को 2 OS अपडेट और 4 साल का सिक्योरिटी पैच मिलेगा। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉइड 13 पर आधारित वन यूआई 5.0 पर चलेगा।
ये भी पढ़ेंः सुर्खियों में क्यों है ओप्पो का नया फोल्डेबल फोन, क्या है खासियत? यहां जानें सबकुछ
कैमरा और बैटरी
कंपनी ने अभी तक इसके कैमरे के बारे में कोई आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी है। लेकिन M14 में पीछे की तरफ 50MP का मेन और आगे की तरफ 13MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि सैमसंग अपने अपकमिंग फोन एक 14 में भी समान कैमरा दे सकती है। वहीं, बैटरी की बात करें तो सैमसंग एफ 14 में 6,000mAh क्षमता वाली बैटरी दी जा सकती है। यह बैटरी 25W (15W से ऊपर) चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
ये भी पढ़ेंः मात्र 799 रुपये में मिल रहा Poco का धाकड़ स्मार्टफोन! मिलेगा 6GB रैम के साथ 20MP का सेल्फी कैमरा
खरीदारी के लिए यहां होगा उपलब्ध
लॉन्च होने के बाद ग्राहक सैमसंग F14 को फ्लिपकार्ट के माध्यम से उपलब्ध होगा। कहा जा रहा है कि सैमसंग का यह फोन तीन कल ऑप्शन- ब्लैक, ग्रीन और बैंगनी कलर में दस्तक दे सकता है।
संबंधित खबरें
4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 hr agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines