Cheapest 5G Phone in India: क्या आप भी काफी वक्त से एक सस्ता 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आज हम आपके लिए एक बहुत ही जबरदस्त स्मार्टफोन लेकर आए हैं जो अभी सिर्फ 8,990 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। जी हां, इस प्राइस में इतने तगड़े फीचर्स के साथ कोई और कंपनी 5G फोन ऑफर नहीं कर रही है। दरअसल इस फोन का नाम Samsung Galaxy F14 5G है जो फ्लिपकार्ट पर 10 हजार रुपये से कम में खरीदने के लिए उपलब्ध है। बता दें कि ये सैमसंग का सबसे Cheapest 5G Phone है। आइये पहले फोन की कीमत जानते हैं…
Samsung Galaxy F14 5G की कीमत
कीमत की बात करें तो सैमसंग के इस डिवाइस को आप दो कॉन्फिग्रेशन में अपना बना सकते हैं जिसमें Samsung Galaxy F14 5G के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 8,990 रुपये है जबकि फोन के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट वाले मॉडल की कीमत 9,499 रुपये है। खास बात यह है कि फोन के दोनों वेरिएंट्स 10 हजार रुपये से कम के प्राइस रेंज में आते हैं जो इसे सबसे बेहतरीन डील बना देता है। फोन को आप No Cost EMI पर भी खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें : 25 हजार के बजट में आने वाले 3 धांसू Smartphone
फीचर्स में प्रीमियम फोन जैसा?
ये फोन सिर्फ 5G सपोर्ट ही नहीं बल्कि कई ऐसे फीचर्स भी ऑफर कर रहा है जो 20 से 25 हजार के फोन में देखने को मिलते हैं। आइये इस फोन के कुछ खास फीचर्स पर भी एक नजर डालते हैं…
- Display: 6.6 इंच Full HD+ एलसीडी डिस्प्ले, 2408 x 1080 पिक्सल के रिजाल्यूशन के साथ, एक वॉटर ड्रॉप नॉच और 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट मिलता है
- Processor: सैमसंग के ये फोन Exynos 1330 ऑक्टा कोर प्रोसेसर से लैस है।
- RAM: 4 जीबी, 6 जीबी RAM
- Rear Camera: 50 एमपी + 2 एमपी डुअल कैमरा
- Front Camera: 13 एमपी
- Battery: 25W फास्ट चार्जिंग के साथ 6000 एमएएच की बैटरी
- Storage: 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज, 1 टीबी तक एक्सपेंडेबल
- Connectivity Features: डुअल सिम, 3जी, 4जी, 5जी, वीओएलटीई, वाई-फाई, गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन, नॉच के साथ बेजल-लेस डिजाइन
नहीं मिलते इस प्राइस में ऐसे फीचर्स
इस प्राइस में ये हैंडसेट Full HD+ डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट ऑफर कर रहा है जो इसे जबरदस्त फोन बनता है। कैमरा के मामले में भी फोन पीछे नहीं है इसमें 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिल रहा है। यही नहीं डिवाइस में 6000mAh की बड़ी बैटरी भी मिल रही है जो आपको एक दिन का बैटरी बैकअप देगा और अगर आप एक नॉर्मल यूजर हैं तो ये फोन ज्यादा भी चल सकता है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
17 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
20 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
22 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines