Samsung Galaxy F06 5G Launch Price and Features: सैमसंग ने अपना पहला ऐसा 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसकी कीमत 10 हजार रुपये से कम है। जी हां, कंपनी ने ये हैंडसेट Galaxy F06 5G के नाम से पेश किया है और यह 12 5G बैंड को सपोर्ट करता है। फीचर्स की बात करें तो, डिवाइस में Android 15 OS पर बेस्ड One UI 7 मिलती है, जो इसे Android 15 देने वाला सबसे किफायती फोन बनाता है।
यही नहीं फोन में क्नॉक्स सिक्योरिटी, 50MP डुअल रियर कैमरा सेटअप और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जो इस सेगमेंट में कोई अन्य फोन नहीं देता है। Galaxy F06 5G को आप Flipkart और Samsung Shop ऐप और वेबसाइट के जरिए खरीदा सकते हैं। इसके अलावा, फोन को ऑफलाइन चैनलों के हरिए भी बेचा जाएगा। चलिए पहले फोन की कीमत जानें…
Samsung Galaxy F06 5G की भारत में कीमत
| प्रोडक्ट वेरिएंट | शुरुआती कीमत | Offer |
| 4GB + 128GB | INR 9499 |
INR 500 बैंक कैशबैक
|
| 6GB + 128GB | INR 10999 |
Samsung Galaxy F06 5G के खास फीचर्स
Galaxy F06 5G में 800 निट्स ब्राइटनेस के साथ 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले देखने को मिल रहा है जो काफी जबरदस्त है। यह डिवाइस MediaTek D6300 प्रोसेसर से लैस है और दो कॉन्फ़िगरेशन 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज और 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज में आता है। इसे आप माइक्रोएसडी के जरिए बढ़ा भी सकते हैं। रियर कैमरा सेटअप में f/1.8 अपर्चर वाला 50MP वाइड-एंगल लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर है, जबकि फ्रंट कैमरा 8MP का है।
डिवाइस 5000mAh की बैटरी है और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। One UI के साथ Android पर चलने वाला यह डिवाइस चार बड़े OS अपग्रेड और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट ऑफर कर रहा है जो काफी अच्छा है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G के 12 बैंड, कैरियर एग्रीगेशन, ब्लूटूथ, वाई-फाई और USB-C है। डिवाइस की मोटाई 8 मिमी है, इसका वजन 191 ग्राम है, और यह रिपल ग्लो फिनिश के साथ बहामा ब्लू और लिट वॉयलेट में उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें: Flipkart Valentine Days Sale: सैमसंग के डेढ़ लाख वाले फोन की आधी हुई कीमत, चेक करें धमाकेदार Deal!
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
8 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
8 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
11 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
12 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
14 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines