Samsung Galaxy F04 भारत में लॉन्च, कम कीमत में 8GB रैम समेत कई धांसू फीचर्स शामिल
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Samsung Galaxy F04 Launch Price in India: सैमसंग ने अपना एंट्री लेवल स्मार्टफोन गैलेक्सी एफ04 भारत में लॉन्च कर दिया है, जोकि एक किफायती फोन है। फ्लिपकार्ट के जरिए सैमसंग गैलेक्सी एफ04 भारत में लॉन्च कर दिया गया है जिसकी कीमत 10 हजार रुपये से कम है। आइए आपको मसंग गैलेक्सी एफ04 की कीमत और खासियत बताते हैं।
फ्लिपकार्ट के जरिए भारत में सैमसंग गैलेक्सी F04 को लॉन्च कर दिया गया है। आज यानी 4 जनवरी, 2023 को दोपहर 12 बजे गैलेक्सी F04 को 7499 रुपये की कीमत के साथ पेश किया गया है। बात करें कलर ऑप्शन की तो आप इसका ग्रीन और पर्पल कलर खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर इसकी बिक्री 12 जनवरी, 2023 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
सैमसंग गैलेक्सी F04 स्मार्टफोन में 6.5 इंच का HD Plus डिस्प्ले है। इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट की स्क्रीन और बेज़ेल्स वाला वॉटर-ड्रॉप नॉच पैनल होगा। एंड्रॉइड 12 ओएस पर सैमसंग के वन यूआई सॉफ्टवेयर के साथ टॉप पर बूट होगा। इसमें दो ओएस अपडेट और कुछ सुरक्षा पैच अपडेट मिलने की उम्मीद है।
इस स्मार्टफोन में कुल 8GB रैम के साथ कुछ जीबी वर्चुअल रैम शामिल है। गैलेक्सी F04 को गैलेक्सी A04e का रीब्रांडेड एंडिशन है। इसमें 3GB रैम और 32GB स्टोरेज समेत MediaTek Helio P35 चिपसेट प्रोसेसर है।
बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh की तगड़ी बैटरी दी गई है जो 10W चार्जिंग स्पीड को सपोर्ट करती है। इसके बैक में डुअलर रियर कैमरा सेटअप है। इसमें मुख्य कैमरा 13 मेगापिक्सल और डेप्थ सेंसर 2 मेगापिक्सल के साथ है। इसके फ्रंट में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: