Samsung Galaxy F04 Launch Date in India: सैमसंग जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी F04 लॉन्च करने जा रहा है। ब्रांड का यह फोन एंट्री लेवल डिवाइस होगा। कंपनी इस हैंडसेट को जनवरी की शुरुआत में ही लॉन्च कर सकती है। आने वाला फोन सैमसंग की F-सीरीज का हिस्सा होगा। यानी यह एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा।
कंपनी ने इस हैंडसेट को टीज करना शुरू कर दिया है। लॉन्च से पहले सैमसंग के इस हैंडसेट की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप और 8GB रैम के साथ आ सकता है। आइए इस स्मार्टफोन की लीक डिटेल्स जानते हैं।
और पढ़िए –Samsung Galaxy F04 जल्द होने वाला है भारत में लॉन्च, सामने आई फोन की कई डिटेल्स
Samsung Galaxy F04 Launch Date Price in India
Samsung Galaxy F04 की शुरुआती कीमत 7,499 रुपये हो सकती है। यानी यह एक एंट्री लेवल बजट डिवाइस होगा। फोन दो कलर ऑप्शन पर्पल और ग्रीन में आ सकता है। स्मार्टफोन में 8GB तक रैम का ऑप्शन मिल सकता है। कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है। लेकिन फोन जनवरी 2023 में फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा।
Samsung Galaxy F04 Specifications
स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले मिल सकता है, जो वॉटर ड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ आएगा। पिछले हिस्से में आपको एलईडी फ्लैश भी मिलेगा। फोन का डिजाइन काफी हद तक Samsung M13 5G जैसा है। इसमें 8GB तक की रैम मिल सकती है।
Samsung Galaxy F04 Features
रिपोर्ट्स की मानें तो सैमसंग का यह फोन कुछ समय पहले लॉन्च हुए Samsung Galaxy A04e का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 13MP का है, जो 2MP के सेकेंडरी लेंस के साथ आता है। इसके फ्रंट में कंपनी ने 5MP का सेल्फी कैमरा है। Android 12 पर आधारित One UI पर काम करने वाला ये डिवाइस MediaTek Helio P35 प्रोसेसर के साथ है। इस फोन के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
13 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
17 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
19 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
20 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
20 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines