Samsung Galaxy F04 की भारत में जल्द होने वाली है एंट्री! जानिए फीचर्स समेत अन्य जानकारी...
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Samsung Galaxy F04 Launch Date in India: सैमसंग जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी F04 लॉन्च करने जा रहा है। ब्रांड का यह फोन एंट्री लेवल डिवाइस होगा। कंपनी इस हैंडसेट को जनवरी की शुरुआत में ही लॉन्च कर सकती है। आने वाला फोन सैमसंग की F-सीरीज का हिस्सा होगा। यानी यह एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा।
कंपनी ने इस हैंडसेट को टीज करना शुरू कर दिया है। लॉन्च से पहले सैमसंग के इस हैंडसेट की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप और 8GB रैम के साथ आ सकता है। आइए इस स्मार्टफोन की लीक डिटेल्स जानते हैं।
Samsung Galaxy F04 की शुरुआती कीमत 7,499 रुपये हो सकती है। यानी यह एक एंट्री लेवल बजट डिवाइस होगा। फोन दो कलर ऑप्शन पर्पल और ग्रीन में आ सकता है। स्मार्टफोन में 8GB तक रैम का ऑप्शन मिल सकता है। कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है। लेकिन फोन जनवरी 2023 में फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा।
स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले मिल सकता है, जो वॉटर ड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ आएगा। पिछले हिस्से में आपको एलईडी फ्लैश भी मिलेगा। फोन का डिजाइन काफी हद तक Samsung M13 5G जैसा है। इसमें 8GB तक की रैम मिल सकती है।
रिपोर्ट्स की मानें तो सैमसंग का यह फोन कुछ समय पहले लॉन्च हुए Samsung Galaxy A04e का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 13MP का है, जो 2MP के सेकेंडरी लेंस के साथ आता है। इसके फ्रंट में कंपनी ने 5MP का सेल्फी कैमरा है। Android 12 पर आधारित One UI पर काम करने वाला ये डिवाइस MediaTek Helio P35 प्रोसेसर के साथ है। इस फोन के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: