Samsung Galaxy F04 Discount Offer: शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर सैमसंग के धाकड़ स्मार्टफोन गैलेक्सी F04 को भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। साथ ही बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत और कम हो जाती है। फोन 8GB रैम और 5000mAh बैटरी के साथ आता है।
Samsung Galaxy F04 पर बंपर ऑफर
कीमत की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी F04 के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत भारत में 11,499 रुपये रखी गई है। लेकिन, इस समय फ्लिपकार्ट पर इसे 34 फीसदी डिस्काउंट के बाद 7,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। ग्राहकों को Samsung axis Bank और DBS Bank Credit Card से भुगतान करने पर 10 फीसदी की एक्स्ट्रा छूट मिल सकती है। साथ ही Flipkart Axis Bank Card से पेमेंट करने पर 5 पर्सेंट कैशबैक भी मिल रहा है।
इन सब के अलावा ग्राहक अगर अपने पुराने फोन को बदलते हैं, तो उन्हें एक्सचेंज ऑफर के तहत 6,950 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। हालांकि, ग्राहकों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज बोनस की वैल्यू आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगी।
ये भी पढ़ेंः Redmi Note 12 Turbo ने तोड़ा 3 साल पुराना रिकॉर्ड, पहली सेल में जबरदस्त बिक्री
इन सब के बाद अगर एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ लेने में कामयाब हो जाते हैं, तो आप इस फोन को मात्र 649 रुपये (7,499-6,950) में अपना बना सकते हैं।
ऐसे हैं Samsung Galaxy F04 के स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग के इस फोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा के साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेप्थ कैमरा सेंसर शामिल है। वहीं, फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के आने वाले इस फोन में वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी मिलता है, जिसके जरिए रैम को 8GB कर बढ़ाया जा सकता है। साथ ही इसके इंटरनल स्टोरेज को भी माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में मिलने वाली डिस्प्ले की साइज 6.5 इंच की है। यह एक HD+ LCD डिस्प्ले है।
ये भी पढ़ेंः Snapdragon 695 SoC प्रोसेसर के साथ दस्तक देगा OnePlus Nord CE 3 Lite, स्पेसिफिकेशन्स कंफर्म
Mediatek Helio P35 प्रोसेसर से लैस इस स्मार्टफोन में Android 12 पर आधारित OneUI सॉफ्टवेयर स्किन दी गई है और ऑथेंटिकेशन के लिए फेस अनलॉक का विकल्प मिलता है। फोन में मिलन वाली बैटरी 5000mAh की है और यह जेड पर्पल और ओपल ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
12 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
14 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines